
RKTV NEWS/पटना(बिहार)13 अगस्त। मंगलवार को अभिलेख निदेशक, डॉ. मो. फैसल अब्दुल्लाह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय दल द्वारा जिला मुजफ्फरपुर के समाहरणालय स्थित जिला अभिलेख प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य बिहार लोक अभिलेख अधिनियम 2014 एवं बिहार लोक अभिलेख नियमावली 2015 के आलोक में बिहार राज्य के अंतर्गत सभी जिला अभिलेखागारों में अभिलेख प्रबंधन एवं संरक्षण की व्यवस्था को आधुनिक अभिलेखीय मानकों के आधार पर विकसित करना है।
निरीक्षण के क्रम में अभिलेख निदेशक द्वारा अभिलेख प्रकोष्ठ में रखे अभिलेख के उचित रख-रखाव, Digitization की तकनीकी बारीकियों, गैर-जरूरी अभिलेखों के विनिष्टीकरण एवं स्थायी प्रकृति के अभिलेखों को बिहार राज्य अभिलेखागार, पटना में हस्तांतरित करने के विषय पर विमर्श हुआ।
अभिलेखागार में नेपाल से संबंधित फारसी के दुर्लभ अभिलेख है जिनके संरक्षण के लिए बिहार राज्य अभिलेखागार में हस्तांतरण किया जाएगा। नये अभिलेख प्रकोष्ठ के निर्माण में अभिलेखीय मानक पर निर्मित किये जाने पर भी चर्चा हुई।
अर्चना कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी के साथ निदेशक द्वारा अभिलेख प्रकोष्ठ के आधुनिकीकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर राम कुमार सिंह एवं सरपंच राम पुराभिलेखपाल, जिला अभिलेख प्रकोष्ठ के अन्य कर्मचारियों की उपस्थित थे।
