पहलगाम आतंकी हमले के शिकार पर्यटकों एवं लहरपा में मारे गये तीन नौजवानों को दी गई श्रद्धांजलि।

लहरपा जनसंहार के पीड़ित परिजनो सें मिले माले महासचिव का. दीपांकर भट्टाचार्य।

भाकपा – माले ने लहरपा में रचित जनसंहार के खिलाफ अगिआंव में किया प्रतिरोध सभा।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 मई। भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड के लहरपा गांव में हाल ही में घटी अत्यंत दुखद और निंदनीय घटना जिसमें कथित भाजपा समर्थित सवर्ण सामंती ताकतों द्वारा तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी साथ ही हमले में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी।
उक्त घटना के खिलाफ में आज अगिआंव में भाकपा – माले ने विशाल प्रतिरोध सभा किया। जिसमें मुख्यवक्ता दीपंकर भट्टाचार्य – महासचिव भाकपा – माले, कुणाल- राज्य सचिव बिहार माले, सुदामा प्रसाद – केंद्रीय कमिटी सदस्य सह आरा सांसद, मनोज मंज़िल – केन्द्रीय कमिटी सदस्य, राजू यादव केंद्रीय कमिटी सदस्य, शिवप्रकाश रंजन विधायक अगिआंव, विजेंदर यादव राजद नेता पूर्व विधायक, अरुण यादव,पूर्व विधायक , आदिब रिजीवी राजद नेता मुकेश यादव प्रमुख अगिआंव, शैलेन्द्र राम युवा राजद नेता शामिल थे।
सभा के पूर्व महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य सहित कई नेता लहरपा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। परिवार से मिल दीपंकर भट्टाचार्य ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि इस दुख के घड़ी में पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।
अगिआंव में प्रतिरोध सभा के पहले पहलगाम आतंकी हमले के शिकार पर्यटकों एवं लहरपा कांड में मारे गये तीन नौजवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई। सभा की अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव रघुवर पासवान और संचालन उपेन्द्र भारती ने किया
सभा को सम्बोधित करते हुए दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि भोजपुर के लिए आक्रोश व चिंता की बात है! जनसंहार की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया। न्याय के साथ विकास के राज्य में 20 अप्रैल की घटना और आज 3 मई हो गया। अभी तक पीड़ितों को न्याय नही मिला। चौदह दिन बाद भी अपराधी खुले घूम रहे हैं। भाजपा के लोग अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहें हैं। अपराध कब बढ़ता है, जब अपराधी यह जानते हैं कि हमे कुछ नही होगा सरकार से संरक्षण प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा मिले इसके लिए आपको खड़ा होना होगा। जिले में लोकसभा चुनाव के बाद ये लोग बौखला गए हैं। वीभिन्न तरह के कोशिश कर रहे हैं। बिहार में जगह जगह महिलाओं, दलितों पर अत्याचार हो रहा है। पूर्णिया, स्नेह आदि के साथ अत्याचार हुआ। उन्होंने कहा की भाजपा बिहार में अपराधियों का राज कायम करना चाहती है उसके मंसूबों को चकनाचूर कर देना होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों की सुरक्षा की गारंटी करना है लेकिन एक तरफ कश्मीर में घूमने गए लोगों की हत्या हो जाती है। मोदी ने कहा था अब कश्मीर सुरक्षित है आतंक से मुक्त कर दिया है लेकिन जहाँ जगह जगह पर सुरक्षा है वहाँ लोग मारे जाते हैं और दूसरी तरफ आपके भोजपुर में। सरकार की जिम्मेदारी होती है लोगों की सुरक्षा की गारंटी करना लेकिन सरकार फेल हो गई है।
उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आपके एकता में ताकत है इसके जरिये ही हम लोगों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।उन्होंने तीन नौजवान और पहलगाम में मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि दी।
सभा में शिरकत करने पहुंचे सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि भोजपुर का इतिहास सामंतवाद के खिलाफ लड़ने का मोर्चा है। हम भोजपुर से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक लड़ेंगे।
सभा को सम्बोधित करते हुए राजू यादव ने कहा कि यह नृशंस जनसंहार न केवल जातीय हिंसा का प्रतीक है, बल्कि यह बिहार में फिर से उभरते सामंती वर्चस्व और सामाजिक न्याय पर सीधा हमला है।
सभा को अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, पूर्व विधायक मनोज मंज़िल, राजू यादव ने भी सम्बोधित किया।
सभा को राजद नेताओं ने भी सम्बोधित किया जिसमें आदिब रिजीवी, विजेंद्र यादव, अरुण यादव, मुकेश यादव प्रमुख थे। नेताओं ने कहा की इस घटना की जितना भी निंदा की जाए कम है। इस सरकार में अपराधियों की गिरफ्तारी होगी या नही यह भी शक के घेरे में है। आज 14 दिन के बाद भी मुख्य अपराधी नही पकड़ा गया।
विजेंदर यादव ने कहा कि भाजपा – जदयू पिछड़ों का वोट लेंगे लेकिन उनके दुख में शामिल नही होंगें। लहरपा में एक भी नेता पीड़ितों से मिलने नही आया।
सभा में कयामुद्दीन अंसारी – राज्य सचिव इंसाफ मंच, इंदु सिंह ऐपवा जिला सचिव, चंद्रदीप सिंह – किसान नेता, राज्य कमिटी सदस्य उपेन्द्र भारती, रमेश , संजय सिंह, सुधीर कुमार, विजय ओझा, आदि शामिल थे।

