RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में “जन समाधान पोर्टल” का विमोचन कार्यक्रम आयोजित।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मार्च। सोमवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, आरा में “जन समाधान पोर्टल” का विधिवत विमोचन किया गया।
यह पोर्टल भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त परिवादों एवं शिकायतों के ऑनलाइन मॉनिटरिंग एवं ट्रैकिंग के उद्देश्य से विकसित किया गया है। वर्तमान में जिले के 150 से अधिक कार्यालयों को इस पोर्टल से जोड़ा जा चुका है, जिससे शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल नागरिकों के सशक्तिकरण, पारदर्शिता एवं Ease of Living को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से आमजन अपनी शिकायतों की स्थिति को आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे तथा प्रशासनिक कार्यों में जवाबदेही बढ़ेगी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, अपर समाहर्ता, भूमि एवं राजस्व उप समाहर्ता, आरा सदर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बीबीबीपी अंतर्गत गठित जिला टास्क फोर्स की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित!मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना अन्तर्गत अनुदान राशि 21 हजार से बढ़कर 25 हजार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से गायत्री परिवार द्वारा आयोजित अश्वमेध यज्ञ को संबोधित किया।

rktvnews

पटना:चुनाव आयोग नागरिकता तय करने की ऑथोरिटी बनना चाह रहा है:प्रशांत भूषण

rktvnews

राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की स्थायी सचिव डायोन जेनिंग्स के नेतृत्व में जमैका के दल से मुलाकात की।

rktvnews

माखाबुचा समारोह का आयोजन सनमलुआंग मंडप में किया गया जहां भारत से लाए गए पवित्र अवशेष रखे गए हैं।

rktvnews

समावेशिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारी समृद्ध विरासत है:उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment