RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: नीलाम पत्र से जुड़े सभी लंबित मामलों का मिशन मोड में त्वरित करें निष्पादन : उपायुक्त

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 अगस्त।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में नीलाम पत्र, आंतरिक संसाधन, राजस्व भू-लगान, भू हस्तांतरण एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नीलाम पत्र से जुड़े सभी लंबित मामलों का मिशन मोड में त्वरित निष्पादन किया जाय।उन्होंने आंतरिक संसाधन की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए परिवहन कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस और खनन विभाग को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टैक्स वसूली करने और राजस्व वृद्धि में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।
दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर उन्होंने शीघ्र गति लाने और समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण योजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने और भू हस्तांतरण से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी लाने पर बल दिया।
बैठक में अंचल अधिकारी संबंधित विभागों के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: संदेश के सुहासत साहदेव +2 विद्यालय में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महुई पैक्स अध्यक्ष अरविन्द साह एवं प्रबंधक राजवंशी प्रसाद के विरूद्ध मटियरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

सारण:सेवा मतदाताओं ( सर्विस वोटर्स) द्वारा डाक के माध्यम से सील्ड लिफाफे में भेजे जाने वाले डाक मतपत्रों को प्रतिदिन कोषागार में किया जायेगा जमा।

rktvnews

भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने पंजाब में 120.67 एलएमटी धान खरीदा।

rktvnews

गुरु तेग बहादुर के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 जुलाई को नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025’ का अनावरण करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment