RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:SIR के नाम पर गरीबों का मतदाता सूची से नाम काटने के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में निकाला मार्च ,आयोजित की सभा।

मोदी सरकार गरीबों को मताधिकार से वंचित करना चाहती है : शिव प्रकाश रंजन

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)11 अगस्त।SIR के नाम पर गरीबों को मतदाता सूची से नाम काटे जाने के खिलाफ भाकपा-माले के राज्यव्यापी आह्वान के तहत जिला कार्यालय श्रीटोला आरा से मार्च निकालकर बस स्टैंड में सभा आयोजित किया गया।
सभा को संबोधित करते भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार बिहार में इस वर्ष होने वाले बिहार चुनाव में अपनी हार से घबड़ाई हुई है इसलिए SIR कराकर बिहार में 65 लाख मतदाताओं को मतदाता सूची से नाम काट कर उन्हें मताधिकार से वंचित कर रही है!बहुत सारे गरीबों का नाम जिंदा होते हुए भी मृत सूची में नाम डाल दिया गया है!आगे माले विधायक ने कहा कि आज जहां एक तरफ देश आज़ादी का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है तो दूसरी संविधान में मिले एक मात्र बराबरी के मताधिकार से वंचित कर रही है!जिसे बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी! कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!कार्यक्रम में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,जिला कमेटी सदस्य नंदजी,बिष्णु ठाकुर,शिवमंगल यादव,निरंजन केसरी,विकास कुमार,रौशन कुशवाहा,संतविलास राम,मिल्टन कुशवाहा,जयशंकर प्रसाद,पंकज कुशवाहा,संजय गुप्ता,अमित मालाकार,मनोज गुप्ता,अनुप कुमार खुर्शीद आलम,सफी आलम,शिवनाथ चौधरी आदि कई लोग शामिल थे।

Related posts

दरभंगा:आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

गया: इनर व्हील ऑफ गया के सहयोग से निर्मित ट्रैफिक पोस्ट का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी: जिला पदाधिकारी

rktvnews

बागपत के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात: छपरौली को मिला मेरठ मंडल का पहला सिंथेटिक रनिंग ट्रैक।

rktvnews

पटना:मगध प्रमंडल में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न : मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

rktvnews

भोजपुर: माले की वार्ड शाखा कमिटी की बैठक आयोजित,महाजुटान रैली को ले बनाई रणनीति।

rktvnews

Leave a Comment