
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)11 अगस्त। भोजपुर के जिलाधिकारी, तनय सुल्तानिया के निर्देश पर शाहपुर अंचल के अंतर्गत दामोदरपुर बांध सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मे लोगों को मुफ्त चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही लोगों के बीच आवश्यक दवा की आपूर्ति भी की जा रही है। बाढ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से अफवाह से बचने की अपील की गई है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के मोबाइल नंबर 9472398730 अथवा लैंडलाइन 06182-221233 पर संपर्क करने का अनुरोध लोगों से किया गया है।
