RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सारण:सेवा मतदाताओं ( सर्विस वोटर्स) द्वारा डाक के माध्यम से सील्ड लिफाफे में भेजे जाने वाले डाक मतपत्रों को प्रतिदिन कोषागार में किया जायेगा जमा।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)14 मई।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर सर्विस वोटर्स (सेवा मतदाता) को ETPBS (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम) पद्धति से पोस्टल बैलट उपलब्ध कराया गया है। अपना मत अंकित करने के उपरांत सेवा मतदाता सील्ड लिफाफे में डाक के माध्यम से मतपत्र को भेजेंगे।
इस प्रक्रिया के व्यवस्थित क्रियान्वयन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई। इस बैठक में कोषागार पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रधान डाकघर छपरा के जनसंपर्क निरीक्षण शामिल थे।
पोस्ट आफिस को प्रतिदिन दो विशेष थैला तैयार करना होगा। एक थैला में सारण लोकसभा एवं दूसरे थैला में महाराजगंज लोकसभा से संबंधित मतपत्रों के सील्ड लिफाफे को डालकर प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे कोषागार में इसे अचूक रूप से उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। उक्त अवसर पर राजनीतिक दलों/प्रत्याशियों के प्रतिनिधि कोषागार में उपस्थित रहकर इस प्रक्रिया का प्रतिदिन अवलोकन कर सकते हैं।
यह प्रक्रिया 3 जून के अपराह्न 3 बजे तक जारी रहेगी। अर्थात 3 जून को अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त सभी डाक मतपत्रों को प्रतिदिन कोषागार में जमा कराया जायेगा। 3 जून को अपराह्न 3 बजे के बाद डाकघर में प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों को 4 जून को मतगणना प्रारम्भ होने से पूर्व (पूर्वाह्न 8 बजे से पूर्व)बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर संबंधित लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी को हस्तगत कराया जायेगा।
मतगणना प्रारंभ होने के उपरांत प्राप्त होने वाले डाक मतपत्र अमान्य होंगे अर्थात इन्हें मतगणना में शामिल नहीं किया जायेगा।

Related posts

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ।

rktvnews

भारतीय रक्षा लेखा सेवा और भारतीय दूरसंचार सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 अगस्त 25

rktvnews

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा,पर्यवेक्षण गृह एवं बालगृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

अनेकता में एकता का है देश, बांटने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी: इंद्रेश कुमार

rktvnews

एन.सी.डी के तहत चिकित्सकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment