RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की।

राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
प्रधानमंत्री ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर परस्‍पर बातचीत की।
राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को उनके विस्तृत आकलन के लिए धन्यवाद देते हुए, संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की और भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शीर्ष सम्‍मेलन के लिए आमंत्रित किया।

Related posts

बक्सर के पूर्व जिला न्यायाधीश के निधन पर शोक।

rktvnews

बिहार:राज्यपाल के दिशा निर्देश पर ही हो प्रधानाचार्यों की नियुक्ति।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) के दौरान चल रही केंद्रीय क्षेत्र योजना “प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना” (पीएमकेएसवाई) के लिए 1920 करोड़ रुपये के अतिरिक्त परिव्यय सहित कुल 6520 करोड़ रुपये के परिव्यय को स्वीकृति दी।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती आरा मंडल ग्रामीण द्वारा मनाईं गई।

rktvnews

रंगमंच पर जाति का खेल: कितना जायज़?

rktvnews

भोजपुर:पुनीत सागर अभियान के तहत वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित तालाब परिसर की हुई सफाई।

rktvnews

Leave a Comment