RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

विधि और न्याय मंत्रालय, विधायी विभाग, राजभाषा खंड की 14वीं “हिंदी सलाहकार समिति” की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित।

केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), अर्जुन राम मेघवाल ने विधि के क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के प्रचार और प्रसार के महत्व पर ज़ोर दिया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 08 जनवरी।विधि और न्याय मंत्रालय, विधायी विभाग, राजभाषा खंड की 14वीं “हिंदी सलाहकार समिति” की पहली बैठक आज यहां केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्‍ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित की गई । इस अवसर पर राजभाषा के प्रगामी प्रयोग के विषय पर चर्चा हुई ।
केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय के राजभाषा खंड की पहल और प्रयासों पर संतोष व्‍यक्‍त किया । उन्होंने विधि के क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के प्रयोग में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए विधायी विभाग के राजभाषा खंड की सराहना की । बैठक के दौरान, राजभाषा अर्थात् विधि के क्षेत्र में हिंदी, के प्रचार और प्रसार को सुनिश्चित किए जाने के लिए महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए । उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राजभाषा की उपयोगिता को आम आदमी के दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए जिसमें “कार्य करने में सुगमता”, “शब्दों और अभिव्‍यक्तियों के प्रयोग की सरलता”, और “विचारों तथा कार्यों को अस्‍पष्‍टता से परे, सही भावना के अनुरूप व्‍यक्‍त करना” शामिल है ।
भर्तृहरि महताब, संसद् सदस्‍य (लोक सभा) और संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्‍यक्ष ने हिंदी सलाहकार समिति की नियमित बैठकें आयोजित कराने के बारे में अपने विचार व्‍यक्‍त किए और नागरिकों के फायदें तथा उनके सहज-बोध के लिए हिंदी शब्‍दों के सरलीकरण के लिए भी सुझाव दिया । उन्‍होंने यह भी सुझाव दिया कि राजभाषा खंड को आगे बढ़ाने के लिए आवश्‍यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं ।
गैर-सरकारी सदस्‍यों ने विधि के क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग और न्‍यायालयों में इसके प्रयोग का प्रसार करने के लिए विभिन्‍न उपायों का भी सुझाव दिया ।

Related posts

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की ऊंची कूद की टी63 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मरियप्पन थंगावेलु को बधाई दी।

rktvnews

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ,जागरूकता अभियान।

rktvnews

गिरीडीह:जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन व सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से करें कार्य : उपायुक्त

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री ने जनपद बागपत में 351 करोड़ की 311 विकासपरियोजनाओं का लोकार्पण /शिलान्यास किया।

rktvnews

रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स ने जारी रखा MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल के साथ अपना सहयोग; दर्शकों के लिए पेश की जाएंगी बेहतरीन कहानियां।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक निजी स्कूल परिसर में एक लड़की की कथित आत्महत्या की घटना का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

Leave a Comment