
RKTV NEWS/लखीसराय ( बिहार)26 अप्रैल।राज्य सरकार का महिला संवाद कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ ही स्कुल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए एक उम्मीद की किरण है जहाँ से वो अपने भविष्य निर्माण हेतु कोरे कागज पर अपनी परिकल्पनाएं, इच्छाएं एवं आकांक्षाओं को बता रही हैं l महिला संवाद कार्यक्रम जीविका द्वारा उनके ग्राम संगठन के माध्यम से गाँव-गाँव में आयोजित किया जा रहा है l इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं सरकार की योजनाओं से मिले लाभ को बता रही हैं वहीँ गाँव के विकास के लिए अपनी मांग भी रख रही हैं l
लखीसराय जिला के 7 में से 5 प्रखंडों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित है l प्रतिदिन प्रति प्रखंड 2 कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं l प्रति कार्यक्रम 5 महिलाएं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की खूबियाँ गिना रही हैं वहीँ अपनी परिकल्पनाएं भी दर्ज करा रही हैं l महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल 25 से आयोजित है l अब तक इस कार्यक्रम में गाँव की महिलाएं शिरकत कर रही थी लेकिन अब छात्राओं की भी सहभागिता बढ़ी है l स्कुल और कॉलेज जाने वाली छात्राएं भी महिला संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं l राज्य सरकार द्वारा संचालित साईकिल एवं पोषक योजना की तारीफ़ कर रही हैं एवं सरकार को इसके लिए धन्यवाद भी दे रही हैं l सूर्यगढ़ा की प्रतिमा ने साईकिल एवं पोषक योजना के साथ ही खेल कूद के आयोजन की तारीफ़ की और उसने राज्य सरकार से स्कुल की तरफ जाने वाली सड़क को पूर्ण रूप से दुरुस्त करने की मांग की साथ ही स्कूलों में खेल शिक्षक की मांग की।अर्चना कुमारी ने राज्य सरकार से अपने गाँव गरीब नगर में मध्य विद्यालय की मांग की l क्यूंकि 6 ठी क्लास से लेकर आंठ्वी वर्ग तक की छात्राओं को गाँव से तीन किलोमीटर दूर स्कुल जाना पड़ता है l बेबी कुमारी ने गाँव के अस्पताल में 24 घंटा चिकित्सक एवं नर्स की सेवा की मांग की है l सरकार की योजनाओं के प्रति उत्सुकता एवं उससे मिले लाभ से नई पीढ़ी भी प्रभावित हो रही है लिहाजा वो भी महिला संवाद कार्यक्रम के प्रति अपनी प्रतिवद्धता दिखाते हुए सरकार से अपने सपने साकार करने हेतु गुजारिश कर रही हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से भरी लीफलेट भी महिलाओं के साथ छात्राओं के लिए एक दस्तावेज से कम नहीं है l इस लीफलेट में महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित अन्य योजनाओं के साथ ही छात्राओं के लिए संचालित मुख्मंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना , मुख्यमंत्री शताब्दी बालिका पोशाक योजना , मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक ) पोशाक योजना , कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय , मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम , बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना मुख्यमंत्री अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, अक्षर अंचल योजना, राजकीय सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास जैसी योजनाओ के बारे ने बताया गया है l कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं इन योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया समझ रही हैं और जिन्होंने इन योजनाओं का लाभ उठा रखा है वो इसके फायदे बता रही हैं l
कुल मिलाकर महिला संवाद कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं एवं छात्राओं के लिए एक ऐसा मंच मिला है जहाँ वो बेबाक अपनी बातों को रख रही हैं l कार्यक्रम में उपस्थित कर्मी एवं अधिकारी उसे सुचिवद्ध कर रहे हैं l प्रति कार्यक्रम लगभग 30 इच्छाएं एवं आकांक्षाएं दर्ज की जा रही हैं l इस कार्यक्रम में संवाद रथ के माध्यम से वीडियो फिल्म दिखाकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही है l कार्यक्रम में महिलाओं को मुख्यमंत्री का सदेश भी पढ़ कर सुनाया जा रहा है।
