RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:अरवल के विधायक महानंद सिंह की गिरफ्तारी निंदनीय : माले

RKTV NEWS/पटना(बिहार )4 अगस्त।भाकपा-माले बिहार राज्य सचिव कुणाल ने अरवल से पार्टी विधायक का. महानंद सिंह की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. बताया जा रहा है कि 2001 के एक बहुत पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है.
राज्य सचिव ने बताया की यह मामला उस वक्त का है, जब 2001 में झारखंड में पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य पर बर्बर पुलिसिया जुल्म के खिलाफ पार्टी की ओर से देशव्यापी प्रतिवाद का आह्वान किया गया था. उसी आह्वान के तहत आंदोलन का नेतृत्व करते हुए अरवल में महानंद सिंह व हमारे अन्य साथियों के ऊपर फर्जी मुकदमे थोप दिए गए थे.
आज 24 साल बाद उस मामले में उनकी गिरफ्तारी यही बतलाता है कि सबकुछ भाजपा व जदयू के राजनीतिक इशारे पर हो रहा है.
अभी हाल ही में, फुलवारीशरीफ में दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डालने की वीभत्स घटना के खिलाफ प्रतिवाद का नेतृत्व कर रहे हमारे विधायक गोपाल रविदास पर मुकदमा थोप दिया गया है. सत्ता से बाहर होने का डर भाजपा-जदयू को इतना सता रहा है कि वे हमारी पार्टी के विधायकों को गलत तरीके से टारगेट कर रहे हैं. जबकि इसी दौरान सभी जनसंहारी और एक से बढ़कर एक अपराधियों को सरकार ने रिहा किया है.
जेल हो या दमन, भाकपा-माले डरने वाली नहीं है. इस बीस बरसो की आततायी सरकार का समय पूरा हो चुका है.

Related posts

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय सचिव, डॉ. श्रीवत्स कृष्णा ने दिल्ली से हज 2026 की प्रथम उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर:मो.रफी की 45 वीं पुण्यतिथि पर उन्हीं के गीतों से सजाई महफ़िल।

rktvnews

बालू माफियाओं के खिलाफ जिलाधिकारी भोजपुर ने संभाली कमान नाम दिया “मिशन प्रहार”।

rktvnews

दुमका:अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में दो दिवसीय रजत जयंती समारोह का शुभारंभ।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने किया मीठापुर- महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment