RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:रोड टास्क फोर्स की बैठक में सड़क मरम्मत एवं सुरक्षा को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)18 मई।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में रोड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सड़कों की स्थिति सुधार एवं सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले की किसी भी सड़क पर गड्ढे नहीं रहने चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी प्रमुख एवं महत्वपूर्ण सड़कों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा कहीं भी गड्ढा पाए जाने पर तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता एवं सुगमता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से हेलमेट जांच अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की निरंतर जांच सुनिश्चित करने के साथ-साथ ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने को कहा, ताकि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

24 राजीव गांधी बीज विक्रय केंद्र एवं 5 बीज विस्तार केंद्रों का लोकार्पण – किसानों को कम दर पर उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता – राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष

rktvnews

आईआईटीएफ 2023 के खनन मंडप ने अब तक हजारों छात्रों सहित 35,000 आगंतुकों को आकर्षित किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षव सचिव के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

बेतिया:23 दिसंबर को लगेगा रोजगार शिविर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 मई 26

rktvnews

Leave a Comment