RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भारतीय संस्कृति का महापर्व : गोपाष्टमी

डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार/20 नवंबर।कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गौ-चारण लीला आरंभ की थी।

गोपाष्टमी पूजन

इस दिन बछड़े सहित गाय का पूजन करने का विधान है। इस दिन प्रातः काल उठ कर नित्य कर्म से निवृत हो कर स्नान करते हैं, प्रातः काल ही गौओं और उनके बछड़ों को भी स्नान कराया जाता है।
गौ माता के अंगों में मेहंदी, रोली, हल्दी आदि के थापे लगाए जाते हैं, गायों को सजाया जाता है, प्रातः काल ही धूप, दीप, पुष्प, अक्षत, रोली, गुड, जलेबी, वस्त्र और जल से गौ माता की पूजा की जाती है और आरती उतारी जाती है। पूजन के बाद गौ ग्रास निकाला जाता है, गौ माता की परिक्रमा की जाती है, परिक्रमा के बाद गौओं के साथ कुछ दूर तक चला जाता है।

श्री कृष्ण की गौ-चारण लीला की पौराणिक कथा

भगवान ने जब छठे वर्ष की आयु में प्रवेश किया तब एक दिन भगवान माता यशोदा से बोले- मैय्या अब हम बड़े हो गए हैं….
मैय्या यशोदा बोली- अच्छा लल्ला अब तुम बड़े हो गए हो तो बताओ अब क्या करें…
भगवान ने कहा- अब हम बछड़े चराने नहीं जाएंगे, अब हम गाय चराएंगे…
मैय्या ने कहा- ठीक है बाबा से पूछ लेना। मैय्या के इतना कहते ही झट से भगवान नंद बाबा से पूछने पहुंच गए..
बाबा ने कहा- लाला अभी तुम बहुत छोटे हो अभी तुम बछड़े ही चराओ..भगवान ने कहा – बाबा अब मैं बछड़े नहीं गाय ही चराऊंगा…जब भगवान नहीं माने तब बाबा बोले – ठीक है लाल तुम पंडित जी को बुला लाओ – वह गौ चारण का मुहूर्त देख कर बता देंगे..बाबा की बात सुनकर भगवान झट से पंडित जी के पास पहुंचे और बोले – पंडित जी, आपको बाबा ने बुलाया है। गौ चारण का मुहूर्त देखना है, आप आज ही का मुहूर्त बता देना मैं आपको बहुत सारा माखन दूंगा…पंडित जी नंद बाबा के पास पहुंचे और बार-बार पंचांग देख कर गणना करने लगे। तब नंद बाबा ने पूछा, पंडित जी क्या बात है ? आप बार-बार क्या गिन रहे हैं ? पंडित जी बोले – क्या बताएं नंदबाबा जी ! केवल आज का ही मुहूर्त निकल रहा है ! इसके बाद तो एक वर्ष तक कोई मुहूर्त नहीं है…! पंडित जी की बात सुन कर नंदबाबा ने भगवान को गौ चारण की स्वीकृति दे दी। और भगवान श्रीकृष्ण ग्वाल-बाल के साथ निकल पड़े वंशी बजाते हुए गायों को चराने के लिए।

Related posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 से 5 जून तक ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाली 11वीं ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

अवैध हथियार का कारोबार करने वाला एक अपराधी गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा नेता जी की जयंती आयोजित।

rktvnews

बलिया:चित्र गुप्त हाईस्कूल छिब्बी में सुभाष चन्द्र बोस की मनायी गयी जयंती।

rktvnews

भोजपुर : पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की पुण्यतिथि मनी! लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ग्रुप कैप्टन अंकित राज सिंह (28175) फ्लाइंग (पायलट) को वायु सेना पदक (शौर्य) से सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment