RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:जल निकासी को लेकर अलर्ट मोड में है विभाग : मंत्री जिवेश कुमार

जलनिकासी के लिए हर जोन में की गई है पदाधिकारियों की नियुक्ति।
अधिकारियों को भौतिक निरीक्षण कर जल जमाव की समस्या से निपटने के निर्देश।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )04 अगस्त।नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने राजधानी में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे भौतिक निरीक्षण कर जल जमाव की समस्या का त्वरित निदान करें। मंत्री ने कहा कि जल निकासी के लिए विभाग अलर्ट मोड में है और राजधानी वासियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
पटना में लगातार हो रही तेज बरसात में पटना नगर निगम एवं बुडको की टीम द्वारा युद्धस्तर पर जलनिकासी की जा रही है। पटना के विभिन्न इलाकों में बरसात के बाद अधिकतम इलाकों में न्यूनतम समय के अंदर जल निकासी की जा रही है। तेज बरसात के बीच भी पटना नगर निगम की टीम अलर्ट मोड में शहर में एक्टिव है। इसके साथ ही पदाधिकारियों एवं क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जलनिकासी सुनिश्चित किया जा रहा है। गौरतलब हैं कि पटना नगर निगम की त्वरित कार्यवाही एवं अलर्ट मोड में पदाधिकारियों के रहने के कारण इलाकों में जलजमाव की समस्या नहीं हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। नगर आयुक्त एवं सभी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर प्रबंधकों द्वारा शहर में निरीक्षण कर जांच भी की जा रही है।

आमजनों की लगभग 740 शिकायतों पर पहुंची टीम

पटना नगर निगम को पाटलिपुत्र कॉलोनी, पाटलिपुत्र स्टेशन, कंकड़बाग एवं राजेन्द्र नगर के इलाकों में टॉल फ्री नंबर पर 740 जलनिकासी समस्या (रविवार तक) प्राप्त हुई। नगर निगम द्वारा इन चुनौतियों का सामना कर आम जनों को सुविधा उपलब्ध करायी गई। बता दे की पटना नगर निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में क्विक रिस्पांस टीम द्वारा पंप लगाकर कई इलाकों का पानी निकल गया है।

रात्रि से एक्टिव रही क्विक रिस्पांस टीमें

पटना नगर निगम द्वारा बरसात के बाद से रात्रि एवं दिन में कुल 19 टीम में निकाली गई यह लगातार सभी वार्डो में जल निकासी सुनिश्चित कर रही है। यह टीम मुख्यालय एवं अंचल स्तर पर तैयार की गई है जिसमें नगर निगम एवं बुडको के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल है। पटना नगर निगम द्वारा निरंतर संप हाउस के वाटर लेवल की जांच की जा रही है एवं लगातार संप भी चालु है जिससे नालों से शीघ्र एवं न्यूनतम समय में जलनिकासी सुनिश्चित की जा रही है। गौरतलब हैं कि वर्तमान समय में अलर्ट मोड में रही बुडको नगर निगम द्वारा चुनौती पूर्ण तरीके से कार्य कर समस्या का निराकरण किया जा रहा। बरसात के शुरू होते ही सभी संप हाउस के वाटर लेवल की मॉनिटरिंग की जा रही है। गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा शहर के सभी संप हाउस पर तीनों पालियों में कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी एवं वॉकी-टॉकी के माध्यम से लगातार वाटर लेवल के इनलेट एवं आउटलेट की निगरानी की जा रही है।

जलनिकासी के लिये है पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था, आम जन 155304 पर करें शिकायत

इसके साथ ही पटना नगर निगम के सभी अंचलों में मशीनों द्वारा जलनिकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध है। ऐसे में आम जनों से भी अपील की जा रही है कि अगर उनके इलाके में कोई भी समस्या है तो वह 155304 पर अपनी शिकायत दर्ज करें पटना नगर निगम द्वारा जलजमाव की समस्या को कुछ घंटों में ही दूर किया जाएगा। नगर निगम द्वारा 24×7 हेल्पलाइन एवं 19 क्यूआरटी रात दिन एक्टिव है। जलजमाव से निपटने के लिए पटना नगर निगम के पास पर्याप्त इंतजाम है। जिसका उपयोग सुचारू रूप से किया जा रहा है।

Related posts

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में डीसी ने फहराया तिरंगा!15 अगस्त को सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल करेंगे ध्वजारोहण।

rktvnews

सुपौल रेड क्रॉस द्वारा मनाया गया रेड क्रॉस दिवस।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ई-वाहन एक्सपो का फीता काटकर किया उद्घाटन।

rktvnews

14 जुलाई से 24 जुलाई तक बूथों के कमरों का चलेगा सत्यापन!जिलाधिकारी ने वीर स्मारक इंटर कॉलेज व श्री शिव पंचमुखी पहुंचकर बूथों के कमरों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बाबू जगजीवन राम की समाधि पर राष्ट्रीय महामंत्री एससी मोर्चा संजय जी निर्मल व अन्य द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित।

rktvnews

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक।

rktvnews

Leave a Comment