RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में उज्जैन का सिंहस्थ 2028 स्पिरिचुअल सिटी बनने से होगा भव्य:श्री अग्नि अखाड़ा सभापति, मुक्तानंद जी महाराज

उज्जैन/मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी)30 जुलाई।श्री अग्नि अखाड़ा के सभापति मुक्तानंद जी बापू महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 का आयोजन सिंहस्थ स्पिरिचुअल सिटी बनने से भव्य होगा।
श्री अग्निअखाड़ा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम अभियान” अंतर्गत पौधे रोपण के कार्यक्रम के दौरान आज यहां मुक्तानंद जी बापू महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे स्पिरिचुअल सिटी का विकास,29 किमी से अधिक लंबे नवीन घाट निर्माण ,शिप्रा शुद्धिकरण के लिए कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना,शिप्रा को प्रवाहमान बनाने के लिए सिलारखेड़ी-सेवारखेड़ी परियोजना,सुगम यातायात और देश में सभी बड़े शहरों से कनेक्टिविटी के लिए 6 और 4 लेन निर्माण ,नवीन सैटेलाइट रेलवे स्टेशन विकास आदि कार्यों से सिंहस्थ 2028 का श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और दिव्य अनुभव होगा।
इस कार्यक्रम में नगर निगम सभापति एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बहन कलावती यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।श्री अग्नि अखाड़ा के सभापति श्री मुक्तानंद महाराज और नगर निगम सभापति श्रीमती यादव ने कार्यक्रम में आम और आंवले के पौधे का रोपण किया। सभापति श्रीमती यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से बचाव के लिए पौधारोपण कार्यक्रम सतत् जारी रहेगा।
कार्यक्रम में जनसंपर्क कार्यालय, उज्जैन संभाग के प्र.संयुक्त संचालक अरुण राठौर ने अमरूद के पौधे का रोपण किया। कार्यक्रम में अन्य साधु संत और उपस्थित अधिकारियों ने भी पौधा रोपण किया। उल्लेखनीय है कि संभागीय जनसंपर्क कार्यालय उज्जैन की और से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत पौधारोपण के लिए भी 100 पौधे पौधारोपण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

Related posts

चतरा:विश्व हृदय दिवस पर गोष्टि का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : चरवाहे से सफल डेयरी उद्यमी बने विश्वनाथ यादव।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.डीएवी. में स्वाधीनता दिवस सह श्रावणी उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

सजग एवं सचेत रहकर अपने दायित्वों का निवर्हन करें एफएसटी एवं एसएसटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी से 2 मार्च तक झारखंड और ओडिशा का दौरा करेंगी।

rktvnews

भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं हनुमान जी

rktvnews

Leave a Comment