RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एस एस यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का नौवां वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न।

कम लागत में बेहतर शिक्षा उपलब्ध है करा रहा है विद्यालय- प्रो रणविजय कुमार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मार्च। आज एस एस यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का नौवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच मनाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति देखी और तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण शहर कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो नरेंद्र पाली ,डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, प्रो यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम चेयरमैन सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता मैं संपन्न हुआ। छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने आगत सभी अतिथियों अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इन्होंने स्कूल के शिक्षकों खासकर डांस और संगीत के शिक्षक जिन्होंने लगातार प्रयास कर छात्र-छात्राओं को इसके इतना काबिल बनाया कि वह रस्सी पर सुंदर से सुंदर प्रस्तुति दिखाकर अपने अभिभावकों का मन प्रफुल्लित कर दिया आने वाले समय में विद्यालय कार्यक्रमों को लेकर आएगा जो इस जनपद के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सहित अन्य उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर हुआ। तत्पश्चात अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए रणविजय कुमार ने कहा की ज्ञान बुद्धि विवेक की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं का भविष्य बनाने के लिए एस एस पब्लिक स्कूल अति सराहनीय कार्य कर रहा है। इतने बड़े विशाल आंगन में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को देखकर अभिभूत हूं। ऐसा लग रहा है कि विद्यालय प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में पहचान बनाने में तेजी से बढ़ रहा है। इससे भी बड़ी बात है कि कम लागत में बेहतर शिक्षा विद्यालय की खूबी रही है। मैं तमाम शिक्षक छात्र छात्राओं अभिभावकों की मंगलमय भविष्य की कामना करता हूं। वही चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने कहा मैंने करीब से विद्यार्थियों के परेशानियों को देखा और एक संकल्प लिया था कि मैं भी शिक्षा दान के लिए सार्थक पहल करूंगा ।लग रहा है कि मेरा प्रयास और संकल्प सफलीभूत हो रहा है। जिसका प्रतिफल भीड़ और छात्र-छात्राओं की उम्दा प्रस्तुति है। इसमें शिक्षक सूर्यकांत बंशीलाल ,एके पांडे, रंजू ,सुनीता ,सीमा सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का अमूल्य योगदान है। अन्य उपस्थित अतिथियों ने स्कूल के मंगलमय भविष्य की कामना की जिसमें प्रो नरेंद्र प्रताप , डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ,डॉ कुमार शीलभद्र, प्रो यशपाल सिंह, सूर्यवंश सिंह आदि अनेकों रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। शानदार प्रदर्शन और विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान लाने वाले अनेक छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। शानदार प्रस्तुति में गणेश वंदना मैया यशोदा चांद वाला मुखड़ा, मैं कश्मीर टू कन्याकुमारी ओम नमः शिवाय ,देश रंगीला आदि रहे। इस अवसर पर स्काउट और गाइड के छात्र छात्राओं को अतिथियों के हाथों सम्मानित भी किया गया।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा “चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे दिन 136 अभ्यर्थियों ने भरे 152 नामांकन।

rktvnews

उज्जैन:खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) की शुरुआत हुई।

rktvnews

पटना:संगत-पंगत मे कलाकारों ने बिखेरा जलवा ! दर्शकों ने जमकर किया रसास्वादन

rktvnews

उपराष्ट्रपति चेन्नई में रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment