RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:नववर्ष के अवसर पर बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनज़र विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)31 दिसंबर।नववर्ष के अवसर पर बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने संबंधित आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने सिविल सर्जन को चिकित्सा टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अग्निशमन पदाधिकारी को बासुकीनाथ में 2 अग्निशमन वाहन प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया l
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

Related posts

चौथे सुशासन सप्ताह 2024 के दौरान 19 दिसंबर, 2024 को एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ शुरू किया जाएगा।

rktvnews

महाकुंभ:देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी महाकुंभ में इंटर्नशिप कार्यक्रम में ले रहे हिस्सा।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में “जैविक/प्राकृतिक खेती” विषय पर प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक संचालित होगा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम!उप विकास आयुक्त ने विधिवत दीप प्रज्जलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

झारखंड:दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में सील : के रवि कुमार

rktvnews

मंत्रालय ने इंडिगो को बिना किसी देरी के यात्रियों के लंबित रिफंड को निपटाने का निर्देश दिया।

rktvnews

Leave a Comment