RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

देवघर: कांवरियों से भरी बस की गैस सिलेंडर लदे ट्रक से सीधी भिड़ंत,5 की मौत कई घायल।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)29 जुलाई।आज अहले सुबह मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जमुनिया चौक के समीप बैद्यनाथधाम और बासुकीनाथ धाम पर जा रहे कांवरियों से भरी बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक के सीधे टक्कर ने एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दिय। इस दुर्घटना में अभी तक 5 कांवरियों की मौत की पुष्टि की खबर प्राप्त हुई है वहीं कई अन्य कांवरिया गंभीर रूप से घायल है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने अपनी पहल शुरू कर दी थी।उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम रवि कुमार ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंच अपनी देख रेख में इलाज को लाए गए घायलों की बेहतर चिकित्सा का प्रबंध करवाया। जानकारी अनुसार घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया है जिसमें 2 कांवरियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटना के संबंध में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए रवि कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है की बस चालक की आंख झपकने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और पहले से गैस से लदे खड़े ट्रक से बस की सीधी टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण कई कांवरिया बस में ही फंस गए।उन्होंने कहा की प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया।
उक्त हृदय विदारक दुर्घटना को ले क्षेत्र में शोक की लहर है वहीं जिला प्रशासन ने मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related posts

“मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया…..”

rktvnews

गिरीडीह: उपविकास आयुक्त ने की आयुष विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

सारण:Know Your Police कार्यक्रम के तहत सारण पुलिस की नई पहलःसरकारी स्कूलों में भ्रमण, संवेदीकरण और संभावित अपराधों से बचने के लिए वार्ता कार्यक्रम ।

rktvnews

देहरादून: भारतीय सेना के शहीद जवान का उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) ने तरारी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन समर्थित सीपीआई एमएल प्रत्याशी राजू यादव का समर्थन का किया ऐलान!

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment