
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।विशाल सिंह के बिस्कोमान का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आरा के रास्ते सासाराम जाने के दौरान भोजपुर जिले के प्रवेश द्वार कोईलवर से लेकर हसन बाजार तक गाजे बाजे,अंगवस्त्र एवं फुल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। आने की खबर से लोगों में अति उत्साह था और अपने प्रिय युवा नेता के सम्मान में उत्साहित होकर जय घोष करते रहे, माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कोईलवर में जितेंद्र सिंह,अशोक कुमार शर्मा, राजीव रंजन श्रीवास्तव, विमलेश सिंह, राकेश सिंह,विपिन विश्वास, संजीव सिंह,संजय चौधरी, श्रीराम महतो, सबिता सिंह, शकुंतला सिंह,छोटक उपाध्याय, अनील सिंह , रंजन बाबा,शिव शंकर सिंह,देव शर्मा के साथ साथ सैकडों लोग थे।
धरहरा में राकेश रंजन पुतुल, रामबाबू केशरी, मुन्ना शर्मा के नेतृत्व में,बस स्टैंड के पास जयकुमार सिंह एवं लवकुमार सिंह के नेतृत्व में, गोढ़ना रोड़ मोड़ पर सुनिल पाठक,अभय विश्वास भट्ट, शुशील टाईगर के नेतृत्व में,धोबी घटवा मोड़ अंशु सिंह शीग्रिवाल, अनील कुशवाहा के नेतृत्व में ,जिरोमाईल से पहले रामदिनेश यादव के नेतृत्व में, जीरोमाइल ह्रदया नन्द सिंह, भोलू सिंह, विशाल सिंह, के नेतृत्व में,उदवन्त नगर मुकुल कुमार सिंह, कमलेश सिंह, शशि चौधरी, प्रमोदी सिंह,चन्द्रमा सिंह, भिखारी सिंह के नेतृत्व में,कसाप मनोज सिंह , रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में,लभुवानी मोड़ कुमार आनन्द सिंह,परमानन्द सिंह के नेतृत्व में, बगवां बिनोद सिंह, रामदयाल सिंह के नेतृत्व में, गड़हनी में अगिआंव मोड़ रंजन सिंह, बिनोद यादव, ऊंकार सिंह के नेतृत्व में, गड़हनी बाजार अवधेश पाण्डेय, शम्भू सोनी, अजय सिंह के नेतृत्व में, चरपोखरी राकेश पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह , विक्की सिंह,चिंटू बाबा के नेतृत्व में , नगरी बबन पाण्डेय, मुन्ना बाबा के नेतृत्व में,पीरो लोहिया चौक वन्दना राजवंशी,मदन स्नेही, उदय सिंह, अरूण प्रताप सिंह, पप्पू सिंह,बम बम तिवारी के नेतृत्व में, पीरो इब्राहिमपुर मोड़ सुधीर सिंह के नेतृत्व में, हसन बाजार बली सिंह, संतोष सिंह के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने युवा नेता का जयकारा लगाते हुए अंगवस्त्र एवं फुल माला से भव्य स्वागत कर सासाराम के लिए विदा किया। विदित हो कि विशाल सिंह ने लगभग 21 वर्षों बाद अपने दादा की विरासत पर कब्जा कर भोजपुर वासियों के मान को बढ़ाया जिसके चलते भोजपुर के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।लोगों के इस उत्साह को देखकर विशाल सिंह अभिभूत रहे और सबका आभार व्यक्त किया। सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस मिट्टी की मर्यादा को हमारे पूर्वजों ने सम्मान दिया था, पिताश्री के जो सपने अधूरा रह गए उसे पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है,आप सबों के सहयोग और उत्साह से जन्मभूमि और कर्मभूमि और गौरवान्वित होगी।श्री सिंह ने कहा कि मैं बिस्कोमान के गौरव को पुनः स्थापित करते हुए किसानों के हित को सर्वोपरि बनाउंगा साथ ही
अपने पिता अजीत सिंह के अधूरे कार्यों को पुरा करूंगा।
