RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:इंदौर शहर को हरा-भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी : मंत्री विजयवर्गीय

11 हजार पौधों के वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)28 जुलाई।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इंदौर शहर को हरा-भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। हमें बच्चों को विरासत के रूप में यह हरियाली देकर जाना है। यह संपत्ति सोने-चांदी से भी मंहंगी है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि इंदौर में पौधरोपण के लिये जागृति है। मंत्री श्री विजयवर्गीय रविवार को इंदौर में 3 करोड़ रूपये की लागत से किये जाने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि क्षेत्र में आज से एक हजार पौधे और लगातार 11 दिनों तक एक-एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस तरह 11 हजार पौधे पार्षद ममता सुभाष सुनेर के नेतृत्व में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान का आह्वान किया। हम सब को इसे पूरा करना है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि सावन के महीने में एक पौधा लगाना एक शिव मंदिर के निर्माण के समान है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, हमारी विरासत महान है। यूनेस्कों ने हमारे कई किलों को विश्व विरासत सूची में जगह दी गई है। हमारे किले-महल अनुसंधान के केंद्र है। उस समय इनको बनाने में शुद्ध वायु के आवागमन का ख्याल रखा जाता था इसलिए ये किले हजार साल पहले बगैर एयर कंडिशनर (ऐसी) के शीतल रहते थे।
इस अवसर पर इंदौर को आठवीं बार स्वच्छता का सिरमौर बनाने पर वार्ड-15 की समस्त महिला सफाई मित्रों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और उपहार स्वरूप साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक रूप से सुना गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के स्थापना दिवस के अवसर पर उसके वीर कर्मियों को नमन किया।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे नगर निकाय के अन्तर्गत स्लम क्षेत्र के बच्चों को बेहतर ढ़ंग से शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली ‘इन-टर्मिनल’ क्विक कॉमर्स सेवा।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

बाइक और शराब के साथ तीन गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

भोपाल:स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से राष्ट्र के युवाओं में नई ऊर्जा का किया संचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment