RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

टीम मदर टेरेसा सेवा कर्मी द्वारा लावारिस लाश का किया जा रहा है दाह संस्कार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 मई। एक सामाजिक संगठन टीम मदर टेरेसा सेवा कर्मी भोजपुर द्वारा गरीब बेसहारा लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।45 वर्षीय लावारिस हिंदू युवक की मृत्यु के उपरांत सब के सहयोग से आरा के गांगी घाट मोक्षधाम पर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ता अमरदीप कुमार जय के तत्वावधान में किया गया। इसके लिए आरा सदर अस्पताल ने लिखित आग्रह दिया था। अमरदीप कुमार जय ने बताया कि अब तक 6 लावारिस लाशों का दाह संस्कार हिंदू रीति रिवाज के अनुसार गांधी घाट पर कर चुके हैं। इस कार्यक्रम में डॉ विजय कुमार गुप्ता, बक्शी विकास जितेंद्र कुमार सिंह, सत्य प्रकाश पवन यादव, के साथ सेवादार सूरज और भानु राम का विशेष योगदान रहा।

Related posts

चतरा:त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक की गई।

rktvnews

भोजपुर:बाल एवं महिला अधिकार संरक्षण का जागरूकता रथ अभियान को चोथे दिन मिली नई गति।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @ 25 ‘बोधिसत्व विचार श्रृंखला एक नई सोच-एक नई पहल’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

वीओसी पत्तन, तमिलनाडु के जरिए पहली बार ग्रीन अमोनिया का आयात किया गया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment