RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

वीओसी पत्तन, तमिलनाडु के जरिए पहली बार ग्रीन अमोनिया का आयात किया गया।

नई दिल्ली/27 सितंबर।वीओ चिदंबरनार पत्तन प्राधिकरण, तमिलनाडु ने 23 सितंबर, 2023 को मैसर्स तूतीकोरिन अल्कली केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (टीएफएल) के लिए डेमिएटा पत्तन, मिस्र से आयात किए गए 37.4 टन वजन वाले 3×20 आईएसओ ग्रीन अमोनिया कंटेनरों को सफलतापूर्वक उतारा और उसका बेहतरीन प्रबंधन किया।
परंपरागत रूप से, ग्रे अमोनिया का उपयोग सोडा ऐश उत्पादन के लिए किया जाता है। गो ग्रीन पहल के तहत, टीएफएल ने परीक्षण के आधार पर ग्रीन सोडा ऐश का उत्पादन करने के लिए ग्रीन अमोनिया का आयात किया है। इसके अलावा, टीएफएल ने इस वर्ष 2000 मीट्रिक टन ग्रीन अमोनिया का आयात करने की योजना बनाई है बशर्ते इसकी उपलब्धता रहे।
वीओ चिदंबरनार पोर्ट ने 26.08.2023 को 2,00,642 मीट्रिक टन के एक दिन के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए 24.09.2023 को एक ही दिन में 2,01,204 मीट्रिक टन का प्रबंधन करके एक नया रिकॉर्ड बनाया हैं। इस उपलब्धि में योगदान देने वाले प्रमुख कार्गो में कंटेनर (1,03,528), थर्मल कोयला (35,018), औद्योगिक कोयला (27,233), चूना पत्थर (12,868), सल्फ्यूरिक एसिड (10,930) और अन्य (11,627) भी शामिल हैं।
वीओ चिदंबरनार पत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष (प्रभारी) बिमल कुमार झा ने कहा, “वीओ चिदंबरनार पत्तन ग्रीन पोर्ट पहल शुरू करने में भारत के प्रमुख बंदरगाहों में अग्रणी रहा है। हमारे पत्तन बिजनेस साझेदारों और हितधारकों ने भी कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए हरित उत्पादों का उपयोग करने के लिए विभिन्न पहल की हैं। इस विशेष अवसर पर, मैं टीएफएल को उनकी हरित पहल के लिए बधाई देता हूं और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।”

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को ले की बैठक।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

rktvnews

गया:भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने डीएम पहुंचे प्रेतशिला।

rktvnews

भोजपुर: माले के बहिरो शाखा सदस्य श्रीकांत पासवान का निधन,श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी सहित वरीय नेता।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में वन क्षेत्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन के समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनायें : तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

Leave a Comment