RKTV NEWS/ नई दिल्ली 30 मार्च।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। उनके संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है –
“मैं ईस्टर के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवन की याद में मनाया जाने वाला ईस्टर का त्योहार प्रेम, करुणा और क्षमा के गहन प्रभाव की मार्मिक याद दिलाता है।
कामना करता हूँ कि यह शुभ अवसर हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते हुए हमारे जीवन में शांति और सद्भाव लाए।”

