RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक की गई।

चतरा/झारखण्ड 05 दिसंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, अबु इमरान की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 के त्रैमासिक सितंबर तिमाही जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति (डीएलआरएसी) की बैठक जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त अबु इमरान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।
बैठक में मुख्य रूप से वार्षिक ऋण योजना 2023-2024 बैंको की उपलब्धियों पर चर्चा, वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए सी.डी. रेशियों पर चर्चा, सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाएं तथा किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एसएचजी योजना, एआईएफ हेतु लक्ष्य एवं उपलब्धियों की समीक्षा, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, गैर निष्पादित परिसंपत्तियों पर चर्चा, आर.सेटी चतरा के कार्यकलापों की समीक्षा की गई।
वहीं बैठक में उपायुक्त ने कहा की छात्र छात्राओं का खाता नहीं खुलने के कारण जिले के छात्र छात्राएं को छात्रवृति योजना से लाभान्वित करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। जिले में शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योग्य छात्र छात्राओं का अकाउंट खोले जिससे शत प्रतिशत छात्र छात्राओं को छात्रवृति से लाभान्वित किया जा सके।
ऋण जमा अनुपात के मामले में चतरा जिले का 29.77% प्रतिशत है जिसे 40% प्रतिशत करने हेतु निदेशित किया गया । साथ ही प्रधान मंत्री जन धन योजना के अंतर्गत बीमित, मृतक का शतप्रतिशत क्लेम सेटल, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का खाता शत प्रतिशत खोला जाय ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिल सके।
उन्होंने कहा सभी बैंक जिले में खनन के क्षेत्र में ऋण मुहैया करा कर जिले के ऋण जमा अनुपात में वृद्धि ला सकते है। साथ ही साथ जिले में जितने भी विकास के कार्य हो रहे है उन सभी क्षेत्रों में ऋण देकर ऋण जमा अनुपात बढ़ा सकते है।वहीं बैठक में जिले में शिक्षा ऋण, आवास ऋण में तेजी लाने को कहा। साथ ही उन सभी बैंको को निदेश दिया कि आनेवाले तिमाही में उनके प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता है। उपायुक्त ने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में शिविरों में अपने विभाग से संबंधित बैंको का स्टाॅल लगाकर आम जनों को लाभान्वित करें।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जेएसएलपीएस से अनिल डुगडुग, अग्रणी जिला प्रबंधक देवब्रत शर्मा, समेत जिले के सभी बैंकों के समन्वयक उपस्थित थे।

Related posts

प्लस टू विद्यालय सहजौली की छात्राओं ने किया विद्यालय में तालाबंदी व सङक जाम।

rktvnews

प्रयागराज के महाकुंभ में राजस्थान सरकार।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्काउट एंड गाइड द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक का आयोजन,विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आपदा संपूर्ति पोर्टल को शीघ्र अपडेट करने के दिए निदेश।

rktvnews

भोजपुर:छह दिन बाद समाप्त हुआ छात्रों के समर्थन में सिविल सोसायटी द्वारा संचालित धरना।

rktvnews

झारखंड:वक्फ (संशोधन) विधेयक लोकसभा तथा राज्य सभा में पारित:झामुमो के विरोध पर रघुवर दास ने साधा निशाना, कहा- विरोध से झामुमो का आदिवासी विरोधी चेहरा खुलकर आया सामने।

rktvnews

Leave a Comment