RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: गौतम के गोल से तापा 11 ने और गजियापुर को पछाड़ शाहाबाद हीरोज ने गाड़ा जीत का झंडा।

आरा/भोजपुर 02 दिसंबर। स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ भोजपुरआरा के तत्वाधान में चल रहे राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023 /24 के आयोजन के छठे दिन का पहला मैच यूनाइटेड फुटबॉल क्लब आरा बनाम तापा 11 फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।इस मैच के 10 मिनट में तापा 11 के खिलाड़ी गौतम पांडे ने अपने टीम के लिए शानदार गोल किया। मध्यांतर तक तापा 11 फुटबॉल क्लब एक गोल से बढ़त बनाए हुए था मध्यांतर के बाद गौतम पांडे ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया इस तरह तापा 11 फुटबॉल क्लब ने मैच में दो गोल से जीत हासिल की। मैच के दौरान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब आरा के खिलाड़ी महेंद्र कुमार को रेफरी द्वारा अनुचित खेल खेलने के लिए लाल कार्ड दिखाया गया और मैदान से बाहर जाने के लिए कहा गया। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में आफताब आलम उर्फ संटू खेल प्रेमी एवं समाजसेवी थे।इस मैच के निर्णायक के रूप में रवि कुमार, रमेश सिंह,धनजी कुमार और धर्मेश उपाध्याय थे।
इस लीग के चौथे दिन का दूसरा मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम गजीयापुर के बीच खेला गया शाहाबाद हीरोज के लिए प्रथम गोल सातवें मिनट में मुकेश कुमार ने किया दूसरा गोल 18 मिनट में सनी कुमार सिंह ने तीसरा गोल 24 मिनट में सनी कुमार सिंह ने ही किया और मैच के 46 मिनट में चौथा गोल धनु कुमार ने किया पांचवा गोल मुकेश कुमार ने छठा गोल रजनीश कुमार ने किया इस तरह शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा 6/0 से अपने जीत का परचम लहराया।
इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में ग्रैंड होटल के मालिक बबलू जी थे। इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार, सुधीर कुमार सिंह, रमेश सिंह और धर्मेश उपाध्याय थे संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि कल का प्रथम मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ बनाम जय मा धमार देवी फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा और कल का दूसरा मैच जी.एफ. सी. गडहनी बनाम महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के बीच खेला जाएगा इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद, संयोजक सुनील कुमार सिंह, पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल, जीतू चंद्रवंशी, सुधीर कुमार सिंह, मोहम्मद शमशाद, हरिओम, धर्मेश उपाध्याय, बुटन यादव, शशि भूषण सिंह, इंद्रदीप नारायण सिन्हा, रामकुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अतहर करीम, गजाधर सिंह संजय सिंह एवं अमरनाथ सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:तंबाकू नियंत्रण को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

01 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:जल जीवन मिशन में प्रतिदिन के कार्यों का हो निर्धारण अधिक से अधिक घरों को मिले शीघ्र नल कनेक्शन हर घर में नल से पहुंचेगा भरपूर जल – मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने की “हर खेत तक सिंचाई का पानी निश्चय योजना” की समीक्षा।

rktvnews

दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता।

rktvnews

देवघर:शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment