RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप स्कीम, बजट घोषणा एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 26 जुलाई । जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने आज डीआरडीए हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और जिले में चल रही फ्लैगशिप स्कीम, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावट की प्राप्त शिकायतों पर सूचना दें ताकि इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, निशुल्क जांच योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए इनका प्रभावी रूप से लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 अगस्त से शुरू हो रही अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं नियमित रूप से वितरित कर योजना को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।
जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा की और जिले में संचालित किए जा रहे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संचालन की समीक्षा की उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने अपने क्षेत्र के मतदान बूथ का अवलोकन करें एवं जरूरतमंद आवश्यक सुविधाएं आदि अभी से ही देखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह सड़क के किनारे भवन परिसर आदि ने पौधारोपण करवाएं। उन्होंने कहा कि अभी पौधारोपण के लिए मौसम अनुकूल है और जिले की विभिन्न नर्सरीयों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध है।
उन्होंने उपखंड अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की उड़ान योजना के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को वितरित की जा रही निशुल्क सेनेटरी नैपकिन की गुणवत्ता का ध्यान रखें एवं वे समय पर वितरित हो इसका भी ध्यान रखा जाए। बैठक में विभिन्न राजस्व प्रकरणों सहित कन्यादान योजना, हथलेवा योजना, पालनहार योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के वार्षिक भौतिक सत्यापन पर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में इंदिरा रसोई योजना के संचालन, जल जीवन मिशन, इंदिरा रसोई योजना में रसोई संचालन सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) अभिषेक गोयल एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (भूमि अवाप्ति) शैलेश सुराणा सहित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

लातेहार:झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) 2023 अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:SDRF टीम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से वृद्ध को उनके परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

rktvnews

सामाजिक ऑडिट सलाहकार निकाय (एसएएबी) की पहली बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा नवनिर्मित अधिकारी आवास लोकार्पित।

rktvnews

बजट 2025 : अतिधनाड्यों को राहत देकर जरूरतमंदों का बोझ बढ़ाने वाला: जवाहर लाल सिंह

rktvnews

Leave a Comment