RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारतीय और ब्रिटिश उद्योगपतियों से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, सर कीर स्टारमर ने आज ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते [सीईटीए] पर हस्ताक्षर के बाद भारत और ब्रिटेन के उद्योगपतियों से मुलाकात की। बैठक में स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, रत्न एवं आभूषण, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, विनिर्माण, दूरसंचार, प्रौद्योगिकी, आईटी, लॉजिस्टिक्स, वस्त्र और वित्तीय सेवा क्षेत्रों के दोनों पक्षों के प्रमुख उद्योगपति उपस्थित थे। ये क्षेत्र दोनों देशों में रोजगार सृजनऔर समावेशी आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में हुए विस्तार का उल्लेख किया। उद्योगपतियों के साथ बातचीत करते हुए, उन्होंने उन्हें व्यापार, निवेश और नवाचार साझेदारी को गहरा करने के लिए सीईटीए से मिलने वाले अवसरों की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाकर आर्थिक विकास को गति देने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, उन्होंने कहा कि यह नया समझौता दोनों अर्थव्यवस्थाओं और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में व्यापारिक भावना को बढ़ावा देगा। सीईटीए के ठोस लाभों पर प्रकाश डालते हुए, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के प्रमुख उत्पादों और नवाचारों की एक प्रभावशाली श्रृंखला प्रदर्शित की। प्रदर्शनियों में रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, गुणवत्तापूर्ण उपभोक्ता उत्पाद और उन्नत तकनीकी समाधान शामिल थे।
भारत-ब्रिटेन के उद्योग प्रमुखों ने ऐतिहासिक व्यापार समझौते की सराहना की और आशा व्यक्त की कि यह व्यापक रणनीतिक साझेदारी में एक नए युग की शुरुआत करेगा और न केवल व्यापार और अर्थव्यवस्था में, बल्कि उभरती प्रौद्योगिकियों, शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी सहयोग को गहरा करेगा।
दोनों नेताओं ने नए समझौते की क्षमता का दोहन करने और आने वाले वर्षों में आर्थिक सहयोग के बंधनों को गहरा करने के लिए छोटे और बड़े व्यवसायों को समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 14 फ़रवरी 25

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में “स्वच्छता जागरूकता अभियान” का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: दक्ष कैरियर स्कूल में आयोजित” प्रेरणा” कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

विलंब के कारण न्याय से वंचित:न्यायालयों में अनसुलझे मामलों की बढ़ती हुई संख्या।

rktvnews

होली के उत्सवों के बीच जनऔषधि सप्ताह 2026 के चौथे दिन भी राष्ट्रव्यापी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन रहा जारी।

rktvnews

शेमारू उमंग के शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ में राघव के रूप में हुई अभिनेता मयंक मलिक की एंट्री!

rktvnews

Leave a Comment