RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश में ‘सेफ क्लिक 2026’ साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

24 जून से 8 जुलाई तक चलेगा राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)24 जून।मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से राज्य स्तरीय अभियान ‘सेफ क्लिक 2026’ का शुभारंभ किया गया है। वर्ष 2025 में आयोजित अभियान की सफलता के बाद इस वर्ष इसका दूसरा संस्करण 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविंद्र भवन में अभियान का शुभारंभ किया।

साइबर स्वच्छता को बढ़ावा देने पर रहेगा विशेष फोकस

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान करना है। अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेज, तकनीकी संस्थान, अस्पताल, डाकघर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, न्यायालय परिसर, बस एवं ऑटो स्टॉप, बाजार, पेट्रोल पंप, बैंक तथा धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नुक्कड़ नाटक, रैली, बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट वितरण के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in तथा सोशल मीडिया हैंडल CyberDost का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इंदौर में सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों को किया गया जागरूक

इसी क्रम में राज्य साइबर सेल जोनल कार्यालय इंदौर में सेफ क्लिक अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत खजराना गणेश मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यात्रियों और नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के पॉडकास्ट, वीडियो और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के सभी वर्गों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तहसील, जनपद, अनुभाग एवं ग्राम स्तर तक यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

Related posts

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों में शुल्क समिति के गठन एवं शुल्क विनियमन से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बेंगलुरु में एयरक्राफ्ट एंड सिस्टमस टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट और एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल का दौरा किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:66 वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:भकुस्टा के नये कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने महिला बंदियों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति की ईस्टर की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

rktvnews

Leave a Comment