RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सोहराय, पटचित्र और पटुआ कला के कलाकारों ने आर्टिस्ट इन रेजिडेंस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 जुलाई।कलाकारों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। सोहराय, पट्टचित्र और पटुआ कला के 29 कलाकार 14 से 24 जुलाई, 2025 तक राष्ट्रपति भवन में रहे। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कलाकार राष्ट्रपति भवन के कला उत्सव 2025 – ‘आवासीय कलाकार कार्यक्रम’ के दूसरे संस्करण में भाग ले रहे थे।
कलाकारों का आवासीय कार्यक्रम ‘कला उत्सव’ भारत की कलात्मक परंपराओं की भावना का उत्सव है। यह सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने में जीवंत कला परंपराओं की महत्वपूर्ण भूमिका की पुनः पुष्टि करता है। इस कला उत्सव ने पीढ़ियों से कला के विविध रूपों को जारी रखने वाले लोक, आदिवासी और पारंपरिक कलाकारों को भी एक मंच प्रदान किया है।
राष्ट्रपति ने कलाकारों द्वारा उनके आवासीय कार्यक्रम के दौरान बनाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने भारत के महत्वपूर्ण पारंपरिक कला रूपों में उनके योगदान की सराहना की और उनके भावी कलात्मक प्रयासों में सफलता की कामना की।

Related posts

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने आज पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने चकिया गांव जा पीड़ित परिजनों से की मुलाकात! राजद के चहेते दे रहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम और नीतीश बने मूकदर्शक:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

दरभंगा:बैटरी चालित ट्राईसाईकिल वितरण की स्वीकृति हेतु जिला स्क्रीनिंग समिति की हुई बैठक।

rktvnews

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के मेम्बर ही सुप्रीम बॉडी : दिल्ली हाईकोर्ट

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बाल श्रम के विरुद्ध कड़ा एक्शन: डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान के निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुंबई में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता, निर्देशक एवं कलाकारों के साथ बैठक कर उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर चर्चा की।

rktvnews

Leave a Comment