RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

असाध्य बीमारी को एक्यूप्रेशर डाइट और डिटॉक्स थेरेपी से ठीक हो सकता है:डॉ पी पुष्कर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 सितंबर।मठिया मोड़ स्थित आयुष कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित 13 से 17 सितंबर तक चलने वाली नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के तीसरे दिन तक लगभग 80 पीड़ितों का इलाज एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर डाइट ,डिटॉक्स थेरेपी द्वारा किया गया । ज्यादातर पीड़ित पाचन तंत्र , जोड़ों का दर्द , मांसपेशियों का दर्द , नस से संबंधित बीमारी,रीड की हड्डी,फैटी लिवर, से पीड़ित थे ।
मरीजों को काउंसलिंग करते हुए डॉक्टर पी पुष्कर ने कहा कि शुरुआती बीमारी को ठीक करना आसान होता है, जिसे गंभीर और असाध्य बीमारी बनने से पहले रोका जा सकता है।प्राकृतिक चिकित्सा एक्यूप्रेशर डाइट और डिटॉक्स थेरेपी सबसे ज्यादा कारगर स्वचिकित्सा है।कैंप का सफल बनाने में सोनू कुमार और शत्रुघ्न दास का सहयोग रहा।

Related posts

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:चार श्रम कोड कानून लागू करने के खिलाफ आरा में काला दिवस के तहत निकला प्रतिवाद मार्च।

rktvnews

भोजपुर: राजद भोजपुर ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:09 मार्च, 2024 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन।

rktvnews

पटना :मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्योग विभाग का पदभार संभाला।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 अक्टूबर 24

rktvnews

Leave a Comment