RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:महिला कालेज में इकोलॉजिकल क्लब द्वारा “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता आयोजित।

प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को खतरा:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अप्रैल।26 अप्रैल 2024 को महंत महिला महाविद्यालय में इकोलॉजिकल क्लब द्वारा “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बहुत सी छात्राओं ने भाग लिया तथा अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए घर पर पड़े हुए बेकार वस्तुओं से उपयोगी एवं सुंदर वस्तुएं बनाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर मीना कुमारी ने की। कार्यक्रम का संचालन इकोलॉजिकल क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ रुपाली गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करने की सलाह दी जिससे कि हमारे वातावरण में हानिकारक तत्वों का प्रसार कम से कम हो सके। इस अवसर पर इकोलॉजिकल क्लब की सहायक कोऑर्डिनेटर डॉ प्रीति शर्मा ने भी छात्राओं को सतत विकास के बारे में बताया और प्लास्टिक से बनी चीजों का न्यूनतम इस्तेमाल करने को कहा। समारोह में महाविद्यालय की कई सारे शिक्षक डॉ स्मृति चौधरी, डॉक्टर सुधा निकेतन रंजनी, डॉ राखी सिन्हा, डॉ सादिया हबीब, डॉ मनोज कुमार, डॉ अंजू कुमारी, डॉ अमरेश कुमार, डॉ रजनी नरसरिया, डॉ स्वाति सिन्हा, डॉ शिव स्वरूप राम, डॉ आशा सिन्हा, डॉ पूनम तथा शिक्षकेतर कर्मियों में संगीता कुमारी आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोमल कुमारी द्वितीय स्थान पर श्रेया पंडित एवम तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से अंजली कुमारी एवं अंकिता कुमारी रही।

Related posts

नारनौल:मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पहली बार हाफ मैराथन,पहले संस्करण में 340 युवाओं ने लिया भाग।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात,125 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त, उपभोक्ताओं में “खुशी की लहर”।

rktvnews

भोजपुर:छात्र की उनन्ती में ही अपनी सफलता देखता है शिक्षक डॉ. अर्चना सिंह

rktvnews

आनंद से विध्वंश तक महादेव ने किया नृत्य का सृजन : बक्शी विकास

rktvnews

चतरा:उपायुक्त आज “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के पांचवे दिन हंटरगंज प्रखण्ड के डाहा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

rktvnews

कैलाश सत्यार्थी एवं दिशा एक प्रयास का संयुक्त रूप से बाल विवाह, श्रम,यौन शोषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment