RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 अक्टूबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-
“सभी नागरिकों की ओर से, मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 155वीं जयंती पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।
सत्य और अहिंसा के अनुयायी बापू का जीवन पूरी मानवता के लिए एक विशिष्ट संदेश है। उन्होंने हमें शांति और सहयोग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गांधीजी ने अस्पृश्यता, अशिक्षा, स्वच्छता की कमी और अन्य सामाजिक बुराइयों को मिटाने के मिशन को अपनाया और महिला सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए।
गांधीजी शाश्वत नैतिक सिद्धांतों के प्रतीक थे और उन्होंने नैतिकता आधारित आचरण का उपदेश दिया। उनका संघर्ष सबसे कमजोर और सर्वाधिक वंचित लोगों को मजबूत बनाने पर केंद्रित था। उनके विचारों ने दुनिया के कई महान व्यक्तित्वों को प्रभावित किया, जिन्होंने गांधीजी के आदर्शों को अपने तौर-तरीकों में अपनाया।
इस पावन अवसर पर, आइए हम सत्य, अहिंसा, प्रेम और पवित्रता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें तथा गांधीजी के सपनों के भारत के विचार के साथ, देश और समाज के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास करें।

Related posts

बोसनियन पॉट के निर्देशक पावो मैरिनकोविच ने कहा- भारतीय संस्कृति में ही फिल्मों के प्रति प्रेम निहित है।

rktvnews

विस्वा रिकॉर्ड्स इंडिया ने लॉन्च किया भारत का नया टीन बॉय बैंड- ‘आउटस्टेशन’

rktvnews

मंत्री परिषद ने 9 एजेंडों पर लिए निर्णय।

rktvnews

भोजपुर:मारपीट के मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भारत की एकजुटता को बनाए रखने में बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रामगढ़:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

Leave a Comment