RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उज्जैन:आस्था, परंपरा और सेवा की त्रिवेणी बनी पंचक्रोशी यात्रा।

बाइक पर निकले उज्जैन कलेक्टर और एसपी, पंचक्रोशी यात्रा के पड़ावों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)04 मई।जिले में पंचक्रोशी यात्रा सुचारू और सफलतापूर्वक जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूर्ण भक्तिभाव के साथ अपने पड़ावों की ओर दिन रात आगे बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त छाव, शीतल पेयजल, राशन, चिकित्सा, शौचालय आदि की अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। यात्रा में स्वयंसेवी संस्थाएं भी आगे आकार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हुईं हैं। उज्जैन में पंचक्रोशी यात्रा आस्था, परंपरा और सेवा की त्रिवेणी बनी हैं।
शनिवार को उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक की प्रदीप शर्मा ने बाइक से पंचक्रोशी के सभी पड़ाव स्थलों पर श्रद्धालाओं के लिए पेयजल, राशन , सुरक्षा, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही श्रद्धालुओं से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर एसपी ने पड़ाव स्थल करोहन, नलवा, अंबोदिया और कालियादेह का सघन भ्रमण किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर और एसपी लगातार निरीक्षण कर यात्रा की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

पेयजल और विश्राम की बेहतर व्यवस्थाएं

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार पंचक्रोशी यात्रा के पड़ावों और मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। विभिन्न पड़ाव स्थलों के साथ यात्रा मार्ग पर भी जगह जगह बड़े क्षेत्र में शामियाने लगाकर छाव की व्यवस्था की गई हैं। जहां श्रद्धालु आराम से विश्राम और भोजन कर रहे हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा थोड़ी थोड़ी दूरी पर पानी के केन के माध्यम से शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई हैं। पेयजल व्यवस्था के लिए सांची के टैंकर भी लगाए गए हैं। साथ ही स्नान व्यवस्था के लिए पानी की टंकियां लगाई गई हैं।

राशन और दवाइयों के लगाएं गए स्टॉल

श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए खाद्य विभाग द्वारा पड़ाव स्थलों पर स्टॉल लगाकर पैकेट्स में राशन और साबूदाने का वितरण किया जा रहा हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार के लिए अस्थाई अस्पताल बनाए गए हैं, जहां शिफ्टों में मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाई हैं। साथ ही स्टॉल लगाकर आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा हैं। कंट्रोल रूम से लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से श्रद्धालुओं को जानकारी भी दी जा रही है।

स्वयंसेवी संस्थाएं द्वारा वितरित की जा रही भोजन प्रसादी, शरबत और फलहारी

यात्रा के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपनी महती भूमिका निभा रहीं हैं। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं द्वारा पड़ाव स्थलों पर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। साथ ही जगह-जगह श्रद्धालुओं को शरबत, लस्सी , केरीपना, छाच और साबूदाने की खिचड़ी का भी वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस का बल मौके पर तैनात हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं ने जाहिर की प्रसन्नता

पंचक्रोशी यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से खुश हैं। महाराष्ट्र की नागपुर से आई प्रियंका देवी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल,भोजन, शौचालय की अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही महिलाओं के सुरक्षा के लिए महिला कर्मचारी भी लगाए गए हैं जिससे सुरक्षित महसूस हो रहा है। उज्जैन जिले की रीना देवी ने भी यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर की। इंदौर से वृद्ध किशनदास और देवास के 70 वर्षीय दादू ने भी व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया।

मतदाता जागरूकता का संदेश

जिला प्रशासन द्वारा पंचक्रोशी यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता संबंधी बैनर लगाए गए हैं। साथ ही कलापथक दलों द्वारा भी विभिन्न जागरूकता संबंधी गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को 13 मई को मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।

Related posts

कश्मीर के विस्‍थापित मतदाताओं को बड़ी राहत; भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू और उधमपुर में रहने वाले विस्‍थापितों के लिए फॉर्म-एम की बोझिल प्रक्रिया को रद्द कर दिया।

rktvnews

चतरा:मंत्री सत्यानंद भोक्ता छठ तालाब व उपायुक्त अबु इमरान ने इटखोरी प्रखंड के बक्सा डेम पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा!छठ घाट पर उपस्थित लोगों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,आरा ने महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर: सर्विस वोटरो ने पोस्टल वोटिंग से किया मतदान।

rktvnews

सूर्य उपासना एवं लोकआस्था का महापर्व छठ।

rktvnews

भोजपुर:पीएनबी मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे के नेतृत्व में पीएनबी मंडल कार्यालय द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment