RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

फर्जी तरीके से निगम की जमीन को बेचने और गरीबों को उजाड़ने के मामले में माले का शिष्ट मंडल जिलाधिकारी भोजपुर से मिला।

*शहरी गरीबों को बसाने की गारंटी करे जिला प्रशासन-सुदामा प्रसाद!
*जमीन घोटालेबाजों पर कार्रवाई कर गरीबों को बसाने की गारंटी करें जिला प्रशासन -माले!

RKTV NEWS अनिल सिंह,16 मई।भाकपा-माले नेताओं सहित महादलित परिवारों पर से फर्जी मुकदमा वापस लेने,जिला स्कूल स्थित महादलित परिवार सहित अन्य ग़रीबों को बसाने,आरा नगर निगम की सिंगही स्थित सात बिगहा जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त व फर्जी तरीके से उस जमीन का जमाबंदी रद्द कर दोषी लोगों पर कानून कारवाई करने,नल-जल योजना में भारी लूट का जांच कराने,शहर स्ट्रीट लाइट को ठीक कर चालू करने की मांग को भाकपा-माले का प्रतिनिधिमंडल भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार से मिला!प्रतिनिधिमंडल में भाकपा-माले राज्य स्थायी समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम व राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी शामिल थे!

निगम की जमीन जहां मकानों का भी हो चुका है निर्माण

भोजपुर जिलाधिकारी ने मुकदमा वापस लेने का आश्वासन देते हुए सहित सभी मांगों पर कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया!इस दौरान भाकपा-माले राज्य स्थायी समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि भोजपुर में गरीबों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था का उजाड़ा जा रहा है!जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि गरीबों को उजाड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए!इसके साथ बुनियादी नागरिक सुविधा होनी चाहिए!लेकिन यहां तो सुप्रीम कोर्ट का बनाया हुआ कानून की धज्जियां उड़ाते हुए जो लोग इन गरीबों के लिए लड़ने वाले भाकपा-माले नेताओं पर फर्जी मुकदमा लादकर गरीबों की आवाज को दबाना चाहती है वहीं दूसरी तरफ आरा नगर निगम की 7 बिगहा जमीन को भू-माफियाओं और नगर निगम के मिली-भगत से बेच दिया गया!इस जमीन का जमाबंदी हो गया!जब भाकपा-माले नेताओं की टीम के साथ आरा सदर एसडीओ के साथ इन गरीबों उस नगर निगम की जमीन पर बसाने के लिए वार्ता भी हुई तब जाकर उस जमीन की घोटाले बात सामने आई!इस जमीन घोटाले में नगर निगम के साथ-साथ अंचलाधिकारी की भूमिका भी स्पष्ट हो गयी!इसलिए इन महादलित परिवारों को वहीं सिंगही स्थित जमीन पर बसाने की गारंटी कर सभी जमीन घोटालेबाजों पर कानूनी कार्रवाई की जाए!नहीं तो भाकपा-माले आगे आंदोलन खड़ा करेगी!

Related posts

देहरादून:राज्यपाल को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया फ्लैग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विश्व में शहडोल के “मिनी ब्राज़ील” विचारपुर की हो रही चर्चा: उप मुख्यमंत्री

rktvnews

राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट  की रोक से कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात का 133 वाँ संस्करण भोजपुर जिला के विभिन्न बूथो पर सुना गया।

rktvnews

हरदा होगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला! मुख्यमंत्री ने हरदा में 4 हजार 569 करोड़ 62 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने परिवार संग किया मतदान।

rktvnews

Leave a Comment