RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आरा में भाजपा के सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,12अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 06 अप्रैल स्थापना दिवस से 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक चल रहे सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत आरा नगर के वार्ड संख्या 42 जवाहर टोला मे एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरा नगर अध्यक्ष जीतू चौरसिया और संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद गुड्डू पासवान ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम के जिला संयोजक वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ तेजी से विकास कर रहे है।समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर देश विश्वगुरु बनने की राह पर है।समाज के पिछड़े,दलितो की शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ देश के 130 करोड़ जनता को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है।भारतीय जनता पार्टी सबके साथ न्याय करने वाली पार्टी है।पार्टी हमेशा सेवा भावना से काम करती है।प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीबो के लिए आयुष्मान योजना वरदान साबित हो रहा है।इसी प्रकार केन्द्र सरकार की सारी योजनाएं सामाजिक विकास के दृष्टिकोण से चल रही है।भाजपा के कार्यकर्ता लगातार घर-घर जा कर योजनाओं से लोगो को अवगत कराने के साथ लाभ दिलवा रहे है।
सामाजिक सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत ही भोजपुर जिला के सभी प्रखंडो मे स्वास्थ्य शिविर लगा कर निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।
स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाँ. विकास सिंह के नेतृत्व मे चल रहा है।जिसमे डाक्टरों की टीम रोगियों की समस्या को सुनकर उचित दवा दे रही है।
आज के स्वास्थ्य शिविर मे डाक्टर की टीम मे डाँ.राहुल गौतम,डाँ.रविरंजन, डाँ.अजय कुमार गुप्ता ने अपनी सेवा दी।
आज वार्ड के लगभग 200 लोगो का निःशुल्क जाँच कर दवा दी गई।
कार्यक्रम मे जिला मंत्री वरुण सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,आरा नगर महामंत्री मुन्ना सिंह,अशोक श्रीवास्तव, महेन्द्र पासवान, अंबिका सिंह,अजीत सिंह,ज्योति कुशवाहा, मृत्युंजय सिंह,प्रियांशु कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

गढ़वा:04 दिसंबर को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु टाउन हॉल में एकदिवसीय कार्यशाला होगी आयोजित: सिविल सर्जन

rktvnews

राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और पीटीसी इंडिया सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व विकास कार्य करेंगे।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” विशेष अभियान के चलते 21 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित।

rktvnews

भोजपुर : विधायक ने जवइनिया बांध पर विस्थापितों के बीच कम्बल का किया वितरण।

rktvnews

एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया ने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कार्यभार संभाला।

rktvnews

जिले में ऑनलाइन भरे जायेंगे ई-संकल्प पत्र, हनुमानगढ़ बना प्रदेश में नवाचार वाला पहला जिला!जिला कलेक्टर रूक्मणि रियार ने ई-संकल्प सम्मान पत्र पोर्टल का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment