RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा समिति, आरा को दिल्ली में किया गया सम्मानित।

आरा/ भोजपुर 11 अक्टूबर।राष्ट्रीय रामनवमी शोभा यात्रा समिति आरा को रामनवमी आपसी सौहार्द पूर्वक मनाए जाने पर दिल्ली के जवाहर लाल स्टेडियम में 9अक्तूबर को आर एस एस के इंद्रेश जी के द्वारा गंगा फाउंडेशन के बैनर तले राष्ट्रीय रामनवमी शोभा यात्रा समिति आरा को सम्मानित किया गया है।
समिति को मिले सम्मान को लेकर आज रमना मैदान के महावीर स्थान के प्रांगण में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिकालदर्शी संत देवरहा शिवनाथ दास जी महाराज की अध्यक्षता में केंद्रीय कमिटी के सदस्यो की बैठक हुई।अध्यक्ष शिवनाथ दास जी ने कहा कि समिति के अच्छे कार्यों को पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा की आरा जैसा रामनवमी कही नही निकलता है।समिति के सदस्य को आशीर्वाद देता हु कि आपस में मिलकर और बेहतर से बेहतर तरीका से श्रीराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाय ताकि अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम हो।समिति के राष्ट्रीय महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि आरा रामनवमी शोभा यात्रा समिति की पहचान दिल्ली तक दिलाने में भोजपुर वासियों ,आरा वासियों की देन है जो सभी लोग सहयोग कर शांति पूर्वक श्री रामनवमी शोभा यात्रा निकालते है और सभी धर्मो के लोग रोड पर आकर रामभक्तो को शरबत पिलाते है, जल पान कराते है।श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति के केन्द्रीय कमिटी के सदस्यो ने दिल्ली में सम्मानित होने पर खुशी प्रकट किया है।
बैठक में सभी सदस्य ने अगली बार शोभा यात्रा में अन्य प्रदेशों की झांकियां को प्रस्तुत करने का प्रस्ताव लाया जिसे सभी सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान किया गया ।बैठक में संजीव कुमार,वीरेंद्र सिंह,गोकुल सिंह,सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, विभु राव,वासुदेव नारायण सच्चू,राजेंद्र सिंह,शंभू सिंह, बादल जलान,आदित्य सिंह,सन्नी पांडे,मनमोहन चौबे,शैलेंद्र प्रताप सिंह,अजय गुप्ता,अमित यादव,मुन्ना सिंह,विनय सिंह,नंदलाल भगत,कविनंद किशोर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

हिन्दुत्व, मनुस्मृति और भारतीय संविधान।

rktvnews

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,ग्वालियर और कटनी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़।

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता पहुंचे समाहरणालय चतरा!किया नव चयनित शिक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण।

rktvnews

सीतामढ़ी:09 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:स्वास्थ्य विभाग की लिंग अनुपात में बेस्ट विलेज अवार्ड योजना!डीसी मोनिका गुप्ता ने तीन बेटियों को 1.50 लाख रुपए के पुरस्कार से किया सम्मानित।

rktvnews

जयपुर:मुख्य सचिव से भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment