आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 मई। भोजपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में नॉट्रेडेम कप जिला स्तरीय अंडर 11 और अंडर 15 ओपन और बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण नॉट्रेडेम हाई स्कूल के सभागार में मुख्य अतिथि श्री इंदु देवी के हाथों संपन्न हो गया उन्होंने अपने संबोधन में कहा के बच्चों के छात्र जीवन में खेल का बहुत अधिक महत्व है जो बच्चे खेल के साथ-साथ पढ़ाई करते हैं वे जीवन में ज्यादा सफल होते हैं और आगे बढ़ते हैं शतरंज खिलाड़ियों को निर्णय लेने की क्षमता ज्यादा होती है उन्होंने सफल आयोजन कराने के लिए भोजपुर जिला शतरंज संघ के सचिव डॉ मो सैफ, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी और मैना सुंदर धर्मशाला के सचिव शरद कुमार जैन ,शिव कुमार सिंह शैलजा सिंह, रण विजय बहादुर सिंह , डॉ एसके रुंगटा , डॉ राम कृष्णा ,निशि जैन उपस्थित हुए सभी अतिथियों का सम्मान नोट्रे डेम के निदेशक अजीत कुमार सिंह जी ने मोमेंटो देकर किया।
कार्यक्रम का स्वागत शतरंज प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के चेयरमैन अजित कुमार सिंह ,अध्यक्षता डॉ के एन सिन्हा ,धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ मो सैफ
मंच संचालन आफरीन ने किया
निर्णायक मंडल में मुख्य निर्णायक वीरेंद्र कुमार उपाध्याय सह- निर्णायक आयुष आयुष कुमार शर्मा अविनाश कुमार के अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे।
भोजपुर जिला में चल रहे अंडर 11 बालिका वर्ग में अर्पिता सिंह(दिल्ली पब्लिक स्कूल) ने 4 प्वाइंट बना कर पहला स्थान अर्जित किया, है,इशिता राज(नोट्रे डेम हाई स्कूल) ने 2.5 प्वाइंट बना कर दूसरा स्थान अर्जित किया, सेजल कुमारी(संत जेवियर्स स्कूल) ने 2.5 प्वाइंट बना कर तीसरा स्थान अर्जित किया, और धृति पांडे(नोट्रे डेम हाई स्कूल) ने 2 प्वाइंट बना कर चौथा स्थान अर्जित किया, और वही बेस्ट यंगेस्ट प्लेयर अवार्ड साधिका सेंगर और सौम्य कुमारी(नोट्रे डेम हाई स्कूल) को दिया गया, और बेस्ट प्लेयर अवार्ड राम्या सिंह(नोट्रे डेम हाई स्कूल) को दिया गया । वही ओपन वर्ग में चल रहे अंडर 11 में देवाशीष तिवारी(संभावना आवासीय उच्च स्कूल) ने 5 प्वाइंट बना कर पहला स्थान अर्जित किया है, सूर्यांश पंकज(दिल्ली पब्लिक स्कूल) ने 4 प्वाइंट बना कर दूसरा स्थान प्राप्त किया,भानु प्रताप यादव( जीन पॉल हाई स्कूल) ने 4 प्वाइंट बना कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, अभिप्रयाग प्रताप(दिल्ली पब्लिक स्कूल) ने 4 प्वाइंट बना कर चौथा स्थान अर्जित किया। और वही बेस्ट यंगेस्ट प्लेयर अवार्ड आयुष कुमार गुप्ता, आगम कुमार गुप्ता(नोट्रे डेम पब्लिक स्कूल) को मिला।और बेस्ट प्लेयर अवार्ड पियूष राज(नोट्रे डेम हाई स्कूल) और मयंक अग्रवाल को मिला। और वही ओपन वर्ग में चल रहे अंडर 15 में नीरव विशाल(माउंट लिटरेजी स्कूल) ने 5 प्वाइंट बना कर पहला स्थान अर्जित किया,मन्नू कुमार(माउंट लिटरा जी स्कूल) ने 4 प्वाइंट बना कर दूसरा स्थान अर्जित किया, आरुष कुशवाहा(दिल्ली पब्लिक स्कूल) ने 4 प्वाइंट बना कर तीसरा स्थान अर्जित किया, रत्नेश भारद्वाज(डी के कार्मेल पब्लिक स्कूल) ने 4 प्वाइंट बना कर चौथा स्थान प्राप्त अर्जित किया, और वही बेस्ट यंगेस्ट प्लेयर अंकित कुमार यादव, त्र्यंबक उपाध्याय(नोट्रे डेम हाई स्कूल) को दिया गया, और बेस्ट प्लेयर अवार्ड सुमित पाल(दिल्ली पब्लिक स्कूल)और आदित्य रॉय(संत जेवियर स्कूल) को दिया गया।इस अवसर पर आफरीन, स्वेता, नेहा, स्मृति श्रीवास्तव, अनामिका सिंह, सरस्वती कुमारी,सुष्मिता,सौरभ कुमार, सुजीत कुमार सिंह, अनूप कुमार, बीर प्रताप, राम नारायण शुक्ला उपस्थित।

