RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : उफनती गंगा के पानी में डूबने से वृद्ध किसान की मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जुलाई। भोजपुर जिला के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गाँव के बधार मे फैले उफनती गंगा नदी के पानी मे डूबने से 80 वर्षीय बुजूर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक गुप्तेश्वर कमकर (80 वर्ष) दामोदरपुर गाँव निवासी कमपति कमकर उर्फ कमलापति कमकर का पुत्र बताया जाता है। घटना सोमवार की अहले सुबह की बताई जाती है। मृतक के पुत्र अखिलेश कमकर ने बताया कि उसके पिता खेत घूमने गये थे। वापस लौटने के दौरान गहरे पानी मे चले जाने और डूबने से उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जवइनिया गाँव के कटाव विस्थापित परिवारों को अंचल प्रशासन द्वारा घर बनाने हेतू जमीन उपलब्ध कराया गया है। जिससे कुछ दूरी पर यह घटना घटी है। ग्रामीणों के सहयोग से डूबे किसान के शव को बाहर निकाला गया जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यसचिव ने दिलाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान पश्चिम चम्पारण के शिकारपुर गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा, कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

आईसीआईसीआई बैंक ने निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग को भेंट की एम्बुलेंस!उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

गिरीडीह:आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त ने बगोदर-सरिया अनुमंडल कार्यालय सभागार में बिरनी प्रखंड के दलांगी तथा लेबरा गांव के दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की।

rktvnews

ग्वालियर:स्लॉट बुक कराए बगैर गेहूँ की खरीदी भारी पड़ी,बरई उपार्जन केन्द्र पर छापामार कार्रवाई कर 683 बैग गेहूँ जब्त।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment