RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : थमने का नाम नहीं ले रहा गंगा का  रौद्र रूप।

गंगा में समाते घर, काली मंदिर व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव में गंगा का उफान चरम पर है। माॅ गंगा का रौद्र रूप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को आठ घर, काली मंदिर, गोवर्धन पर्वत और नीम का पेङ गंगा नदी मे समा गये। जबकि दामोदरपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार जवइनिया के सत्येन्द्र पांडे के घर के सामने सरकारी पानी टंकी भी गंगा में विलीन हो गई। राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार ने बताया कि गंगा में सोमवार को आठ घर विलीन हो गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार शिवगहन चौधरी, राजू चौधरी, शिवबरन चौधरी, विनोद चौधरी, सतेन्द्र पांडे, पिंटू पांडेय, जितेन्द्र पांडे, विद्यावती कुंवर का घर कटाव के भेंट चढ गया। कटाव का सिलसिला जारी है। कटाव का अपडेट बढ सकता है। जवइनिया बांध पर एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार के निर्देश पर कम्युनिटी किचेन सोमवार को खुलवाया गया ताकि गांव छोड़कर बांध पर शरण लिए विस्थापितों को राहत मिल सके। जिसको देखते हुए दूसरा किचेन चालू किया गया है। एसडीएम संजीत कुमार ने जवइनिया जाकर बाढग्रस्त इलाके का जायजा लिया। एसडीएम संजीत कुमार ने बताया कि अंचल प्रशासन को हर तरह से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। दो दिन पहले कम्युनिटी किचेन सामुदायिक भवन में चल रहा था। पानी फैल जाने से लोगों को हो रही कठिनाई को देखते हुए उस किचेन को जवइनिया इंटर प्लस टू विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया, भुसहुला, गंगापुर तथा दामोदरपुर सभी जगह बाढ का पानी फैल गया है। बाढ से हो रहे कटाव की निगरानी एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार, सीओ रश्मि सागर, मुखिया धर्मशीला देवी, समाज सेवी दिनेश यादव कर रहे हैं।

Related posts

प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित लाभार्थियों के ई केवाईसी और बैंक खाते की अंतिम तिथि 30 सितंबर।

rktvnews

गंगा महोत्सव 29अप्रैल को तृतीय संध्या पर कथक व ख्याल गायन ने संगीत धरोहर को किया गुलजार ।

rktvnews

प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन : महाराष्ट्र को मिलेंगे अत्याधुनिक शिक्षा केंद्र।

rktvnews

उत्तराखंड: प्रकाश पर्व पर राज्यपाल ने गुरुद्वारे में मत्था टेका।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर्स को दी बधाई।

rktvnews

दुमका:आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित,उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया प्रमाण पत्र वितरण।

rktvnews

Leave a Comment