RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:स्लॉट बुक कराए बगैर गेहूँ की खरीदी भारी पड़ी,बरई उपार्जन केन्द्र पर छापामार कार्रवाई कर 683 बैग गेहूँ जब्त।

RKTVNEWS/ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)30 अप्रैल।उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट बुक कराए बगैर गेहूँ की खरीदी करना बरई प्राथमिक सहकारी साख समिति के खरीदी प्रभारी को भारी पड़ा है। जिला प्रशासन को मिली शिकायत के आधार पर बरई के उपार्जन केन्द्र पर संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर 683 बैग गेहूँ जब्त कर लिया है। साथ ही खरीदी प्रभारी के खिलाफ उपार्जन नीति के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार को सूचना मिली थी कि बरई में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए स्थापित केन्द्र पर स्लॉट बुक कराए बगैर गेहूँ की खरीदी की जा रही है। इस सूचना पर खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर जाँच कराई गई।
जाँच के दौरान यह शिकायत सही पाई गई कि बरई उपार्जन केन्द्र के प्रभारी द्वारा किसानों से स्लॉट बुक नहीं कराए हैं और प्रावधानों के विपरीत गेहूँ का उपार्जन किया गया है। मौके पर गेहूँ के 683 बैग जब्त किए गए। इन बैगों में 341.5 क्विंटल गेहूँ है।
कार्रवाई करने गई संयुक्त टीम में जिला आपूर्ति नियंत्रक भीम सिंह तोमर, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सोनू गर्ग, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया एवं प्राथमिक सहकारी साख समिति के प्रबंधक श्री गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।
जिले के सभी खरीदी केन्द्रों के प्रभारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को साफ तौर पर ताकीद किया गया है कि वे उपार्जन नीति के प्रावधानों का पालन कर समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी करें। इसमें जरा सी भी अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

दरभंगा कोर्ट के सचिव सुशील कुमार चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में AIJAJ की बैठक सिविल कोर्ट आरा में आयोजित।

rktvnews

भोपाल:प्रदेशभर में अपना दल (एस) ने मनाई भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती।

rktvnews

बक्सर मारवाड़ी समिति की बहनों ने पुलिस भाइयों को बांधी राखियां!भाइयों ने रक्षा का दिया वचन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 जनवरी 26

rktvnews

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत काम करने वाले प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने सतत चुंबक उत्पादन के लिए हैदराबाद स्थित मेसर्स मिडवेस्ट एडवांस्ड मैटेरियल्स प्राइवेट लिमिटेड को वित्त पोषण की मंजूरी दी।

rktvnews

राष्ट्रीयस्‍टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 तक बढ़ाई गई।

rktvnews

Leave a Comment