RK TV News
खबरें
Breaking News

जनसंख्या असंतुलन, संस्कारों के क्षरण व नशा खोरी पर अंकुश हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने किया युवाओं को आगे आने का आह्वान।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश ( डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार) 07 फरवरी। विहिप के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल बैठक के द्वितीय सत्र में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया है कि हिंदुओं की घटती जनसंख्या दर, हिंदू परिवारों के विखंडन, लिव इन संबंध, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंतनीय है। इसमें देश की युवा पीढ़ी से कहा गया है कि ये समस्याएं हिंदू समाज के लिए चुनौती बन गई है जिनका जवाब उन्हें देना होगा। विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने आज प्रयागराज में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने आने वाली हर चुनौती का हिंदू युवा शक्ति ने हमेशा जवाब दिया है। जनसंख्या असंतुलन हिंदू समाज के अस्तित्व के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। हिंदुओं की घटती हुई जनसंख्या बहुआयामी प्रभाव निर्माण करती है। हिंदू इस देश की पहचान है। अगर हिंदू घटा तो देश की पहचान और अस्तित्व के लिए भी संकट के बादल छा जाएंगे। इस स्थिति को रोकने के लिए हिंदू युवाओं को आगे बढ़ना होगा।
उन्होंने कहा कि देरी से विवाह और उज्जवल भविष्य की भ्रामक अवधारणाओं के मकड़ जाल के कारण भी हिंदू दंपतियों के बच्चे कम हो रहे हैं। विहिप ने आह्वान किया कि 25 वर्ष की उम्र में विवाह करना आज की आवश्यकता है।
डॉक्टर जैन ने बताया कि कई वैज्ञानिक अध्ययनो ने यह सिद्ध किया है कि यदि बच्चों का संपूर्ण विकास करना है तो प्रत्येक परिवार में दो या तीन बच्चे आवश्यक होने चाहिए।
प्रस्ताव में कहा गया है कि आज हिंदू संस्कारों के अभाव में परिवार संस्था पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं पश्चिमी भौतिकवाद का बढ़ता प्रभाव, अर्बन नक्सल षड्यंत्र व ग्लोबल कॉरपोरेट समूह मनोरंजन माध्यम व विज्ञापनों के द्वारा युवाओं को भ्रमित व संस्कार विहीन बना रहा है। इसी कारण विवाहेत्तर संबंध और लिव इन संबंध भी बढ़ रहे हैं।
विहिप ने युवाओं को अपनी जड़ों की ओर लौटने का आह्वान किया जिससे सुखी पारिवारिक जीवन सुनिश्चित किया जा सके और बच्चों तथा बुजुर्गों को सामाजिक व भावनात्मक सुरक्षा भी दी जा सके।
देश में बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति पर भी विहिप ने चिंता व्यक्त की। 16 करोड़ से अधिक लोगों का नशे का आदी होना इस समस्या की भीषणता को प्रकट करता है। विहिप ने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं भी नशे की आत्मघाती प्रवृत्ति से दूर रहें तथा अपने शिक्षण संस्थान नगर व प्रांत को भी नशे से मुक्त बनाने के लिए वह बजरंग दल दुर्गा वाहिनी व अन्य संगठनों का सहयोग करें। साथ ही विहिप ने विभिन्न सरकारों से भी मांग की कि वे नशे के व्यापार में लिप्त माफियाओं और आतंकियों के गठजोड़ पर अंकुश लगे व कठोर कानून बनाकर इस पर पूर्ण रोक लगाने का प्रयास करें। विहिप
ने संकल्प लिया है कि वह अपनी लाखों इकाइयों, सत्संग व संस्कार शालाओं और सत्संग केंद्रों के माध्यम से इन सब विषयों पर जन जागरण करेगी और युवा शक्ति को इन प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने का आह्वान करेगी।

Related posts

नारनौल:मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग

rktvnews

गोपालगंज: महावीरी झंडा और चेहल्लुम 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधित जिला शान्ति समिति की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने CRCS –सहारा रिफंड पोर्टल पर गांव और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की आवेदन भरने में सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

rktvnews

सीमैप लखनऊ द्वारा पंडवा के झरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!तुलसी कम समय में होने वाली फसल, लेमन ग्रास की खेती का हो रहा विस्तार : योगेश

rktvnews

बागपत:अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रीयों की शादी के लिये दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोपाल:अपना दल (एस) की बैठक में डॉ अखिलेश पटेल ने उठाई ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग।

rktvnews

Leave a Comment