RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अगस्त। बुधवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक उप विकास आयुक्त भोजपुर विक्रम वीरकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें प्राप्त कुल 879 आवेदको का आवेदन पत्र जिला कार्यान्वयन समिति में रखा गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा सभी आवेदनों का शत् प्रतिशत् स्थल निरीक्षण के उपरान्त एवं अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के बाद ही कार्यान्वयन समिति की बैठक में रखने हेतु निदेश दिया गया था।यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है।
इस योजना का लाभ परंपरागत तरीके से काम करने वाले कुल 18 तरह के कारीगरी/शिल्पकारों जैसे की कारपेंटर, लोहार, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार इत्यादि को प्रशिक्षण के उपरांत रहने खाने के साथ-साथ दैनिक भत्ता के रूप में 500 रूपया एवं 15 हजार रूपये का टूलकीट, विश्वकर्मा आई.डी. कार्ड, एवं पाँच प्रतिशत के व्याज पर तीन लाख रूपये तक का ऋण प्रदान की जायेंगी। इस योजना का आवेदन पंचायत स्तर पर CSC के माध्यम से किया जा रहा है।
बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, भोजपुर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, नगर आयुक्त, भोजपुर के प्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी, पिरो, कार्यपालक पदाधिकारी, काईलवर, पूनम कुशवाहा, डोमेन विशेषज्ञ, हरेराम चन्द्रवंशी, डोमेन विशेषज्ञ कियान्वयन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: 19 अप्रैल के मतदान को ले अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

भोजपुर:शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण को ले रणनीति पर विचार हेतु कोर कमेटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचक नामावली को दिया गया अंतिम रूप:विजय कुमार जोगदंडे

rktvnews

इमरान हाशमी (आतिश) ने बताया टाइगर 3 में उनकी भूमिका कितनी खतरनाक ,अकेले ही टाइगर और उसके परिवार को चाहता है मिटाना।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी सहजानंद की जयंती समारोह पूर्वक होगी आयोजित :सचिव तारकेश्वर ठाकुर

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बेंगलुरु के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण हेतु बच्ची को किया सुपुर्द।

rktvnews

Leave a Comment