RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा का मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को किया नमन।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)02 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महात्मा गांधी ने हम सबको अहिंसा का मार्ग दिखाया। उन्होंने हमें स्वदेश से प्रेम करना सिखाया और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को सदैव प्रोत्साहित भी किया। गांधी जी के विचार आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हमारा देश आज आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनकर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर कृतज्ञता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श हमेशा हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। हमारी सरकार विरासत से विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी के साथ ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ नारे का उद्घोष किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े का गांधी जयंती पर औपचारिक समापन हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के मुख्य द्वार के सामने स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश को ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री जी का राष्ट्र के प्रति प्रेम और उनके जीवन आदर्श हम सबके लिए सदैव पथ प्रदर्शक बने रहेंगे।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, हितानंद शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, रविंद्र यति सहित नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर सुबह-ए-झारखण्ड के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

पहरपुर में पारंपरिक और सद्भाव तरीके से मना होली का त्योहार।

rktvnews

गिरीडीह:विश्व पर्यटन दिवस पर गिरिडीह जिले में साफ-सफाई, साहसिक जलक्रीड़ा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

66 वें नेशनल स्कूल गेम्स का समापन जयपुर की सानिया खान ने टेनिस सिंगल्स में भी जीता रजत।

rktvnews

भगवान राम सब देख रहे है,सब समझ रहे हैं: शिवानंद तिवारी

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में वेदव्यास आवास निर्माण तथा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत ‘‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत् लाभुकों के चयन हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment