RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मेहंदी प्रतियोगिता के साथ टी एच पब्लिक स्कूलके बच्चों ने निकाली आकर्षक झाँकी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जुलाई।सावन महीने में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक व मेहंदी लगाने का खास महत्व सदियों सदियों से चली आ रही है।इसी धार्मिक परंपराओं पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन टी॰एच॰ पब्लिक स्कूल सपना सिनेमा रोड़ आरा के तत्वावधान में हुआ।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य आकृति ,शिक्षिका शान्या,कोमल,अनुष्का,विनीता,रागनी द्वारा मेहंदी लगाने के लिए उचित मार्गदर्शन और डिजाइन की भी के लिए भी प्रशिक्षित किया जिससे की देखने में खूबसूरत लगे।
इस आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कई देवी देवता के रूप में विद्यार्थियों को सजाया गया। बच्चों की प्रतिभा और उनकी खुबसूरत प्रयास और राष्ट्रीय सभ्यता संस्कृति को प्रचार प्रसार करने के लिए झांकी पंक्तिबद्ध और अनुशासन में निकली।कार्यक्रम का उद्घाटन दिनेश यादव ने किया ।झांकी में विद्यालय के निर्देशक संतोष कुमार और सचिव डॉ निर्मल कुमार का विशेष योगदान और मार्गदर्शन रहा।
झाँकी को ख़ास बनाते हुए बच्चो ने भगवान शंकर ,राम,कृष्ण माता सीता के रूप धारण कर माहौल भक्तिमय बना दिया।सावन के पावन माह में बच्चो द्वारा इस तरह की झाँकी प्रस्तुत करना सराहनीय कार्य है और यह बच्चो को अपने धर्म के प्रति जागरूक करता है। बच्चों में माता-पिता के प्रति सम्मान नैतिकता और धर्म परायणता की शिक्षा विद्यालय का विशेष गुण है।

Related posts

छात्रों ने बतलाया ईंधन की बचत और स्वास्थ्य के लिए साइकिल की महत्ता को।

rktvnews

उमरिया:विश्व साइकिल दिवस पर ‘उमरिया साइक्लोथॉन-2026’ का हुआ सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में “खत लिखो अभियान” की शुरुआत।

rktvnews

बागपत:ग्राम विकास संस्थान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिले के 50 प्रतिशत मतदान केंद्र रहेंगे कैमरे की नजर में, 744 मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेब-कास्टिंग।

rktvnews

मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग ने वर्ष-2024 एवं 2025 के 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment