RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:विश्व साइकिल दिवस पर ‘उमरिया साइक्लोथॉन-2026’ का हुआ सफल आयोजन।

उमरिया/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)03 जून।विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में ‘उमरिया साइक्लोथॉन-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों तथा शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
साइक्लोथॉन रैली का शुभारंभ स्टेडियम ग्राउंड से हुआ। रैली रणविजय चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक, पुराना बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा, सगरा मंदिर तिराहा, नया बस स्टैंड तिराहा एवं नौ नंबर कॉलोनी से होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर फिटनेस और हरित परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में अधिकाधिक साइकिल उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के संदेश के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन कृष्णा झारिया ने किया। इस अवसर पर उमाशंकर त्रिपाठी सहित मेरा युवा भारत केंद्र, उमरिया के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

चक्रवात दाना के मद्देनजर आपातकालीन ऑपरेशन के लिए भारतीय नौसेना की तैयारी।

rktvnews

बागपत:तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं का अनुश्रवण कर समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

rktvnews

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के लिये निर्वाचन की सूचना जारी।

rktvnews

जयपुर:राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में राजस्थान को मिला दूसरा स्थान।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर : एसपी ने किया शाहपुर थाना का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment