RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:ग्राम विकास संस्थान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)12 मार्च।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज बड़ौत के ग्राम विकास संस्थान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय पोषण पखवाडा 2024 (09 मार्च से 23 मार्च 2024 तक) के अन्तर्गत आज बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा “श्रेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान बडौत” में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह, प्रभारी उपायुक्त एन०आर०एल०एम० अजीत सिंह, उपजिलाधिकारी बडौत अमर चन्द वर्मा, जिला कार्यकम अधिकारी विपिन मैत्रेय, खण्ड विकास अधिकारी बडौत सुश्री ज्योति बाला, चिकित्सा अधीक्षक बडौत डॉ विजय कुमार, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी बडौत पूनम, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मुमताज रिजवी, मुख्य सेविका शहर रीता शर्मा, स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी / समूह सखी एवं अन्य सदस्य, एएनएम एवं आशा तथा बडी संख्या में आंगनबाडी कार्यकत्री उपस्थित रही।
जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा “श्री अन्न” से बनाई गये व्यजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा “श्री अन्न” को लोकप्रिय बनाने हेतु आंगनबाडी कार्यकत्रियो द्वारा किये जा रहे प्रयासों सराहना की गई तथा स्वयं भी “श्री अन्न” से बने पकवानों को चखा गया एवं अन्य अधिकारियों से भी कहा गया कि वे भी पकवानों को चखे एवं उसकी गुणवत्ता एवं लाभ के विषय में अन्य लोगो को भी बतायें
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियो द्वारा पोषण को एक जन आंदोलन के रूप में विकसित किये जाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों को ‘पोषण दूत’ के रूप में सम्बोधित किया गया और अपेक्षा की गई कि ये ‘पोषण दूत प्रत्येक गाँव/नगर, गली, मोहल्ले तक पोषण का सन्देश पहुँचायें। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा पोषण के महत्व को देखते हुये निर्देशित किया गया कि आंगनवाडी कार्यकत्री केवल पोषण माह या पोषण पखवाडे के दौरान ही पोषण की रोशनी की बिखेरने तक ही सीमित न रहे बल्कि इस कार्य को निरन्तर करती रहे। पोषण पखवाडा के अन्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा “पोषण मी पढाई भी”, “पारम्परिक स्थानीय खाद्य व्यवहारों को बढाना”.” गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य एवं पोषक आहार के सम्बन्ध में जागरूकता” जैसी 03 मुख्य थीमों पर पूरे मनोयोग से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय पोषण पखवाडा 2024 के अन्तर्गत समस्त सहभागी विभागों द्वारा निर्धारित दायित्वों का समय से निष्पादन किया जाये तथा प्रगति कों सम्बन्धित जन आन्दोलन पोर्टल पर दैनिक रूप से फीड कराया जाये तथा सामुहिक प्रयासों से जनपद को प्रदेश में अग्रणी बनाया जाये।

Related posts

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को ले घरों में बाटा तिरंगा,देशभक्ति में हुए सराबोर ,घर व ऑफिस को तिरंगे की रौशनी से नहलाया।

rktvnews

आईजीएनसीए ने भारत के विज्ञान और संस्कृति के एकीकृत मंच के उपलक्ष्य में बीएसआईपी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित हुए प्रदेश के पांच शिक्षक।

rktvnews

18 मई कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम में आदि तिरुवथिराई महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

नॉर्थ ब्लॉक में मामूली आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

rktvnews

Leave a Comment