RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग ने वर्ष-2024 एवं 2025 के 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की।

उज्जैन/ मध्य प्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी )08 अगस्त। संस्कृति विभाग ने गुरुवार को वर्ष-2024 एवं 2025 के अपने 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है।
आधिकारिक जानकारी में संस्कृति संचालक एन.पी. नामदेव ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान एवं राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 28 सितंबर 2025 को इंदौर में होगा। इस सम्मान के लिए शंकर-एहसान-लॉय एवं सोनू निगम का चयन किया गया है।
इसी तरह राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 13 अक्टूबर 2025 को खंडवा में, राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2 अक्टूबर 2025 को भोपाल में एवं राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान एवं राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर 2025 को भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान में सम्मान स्वरूप 20 लाख एवं अन्य सम्मानों में 5 लाख की राशि प्रदाय की जाएगी।
श्री नामदेव ने बताया कि वर्ष-2024 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान संगीत निर्देशन के लिए शंकर-एहसान-लॉय मुम्बई को एवं वर्ष-2025 का पार्श्व गायन के लिए सोनू निगम मुम्बई को प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार वर्ष-2024 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान गीत लेखन के लिये प्रसून जोशी दिल्ली एवं वर्ष-2025 का सम्मान निर्देशन के लिये संजय लीला भंसाली मुंबई को प्रदान किया जायेगा। इसी तरह वर्ष-2024 का राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान आनंदधाम भोपाल एवं वर्ष-2025 का सम्मान पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम पुणे को प्रदान किया जाएगा।
श्री नामदेव ने बताया कि वर्ष-2024 का राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान प्रशांत पोल जबलपुर एवं वर्ष-2025 का सम्मान लोकेन्द्र सिंह राजपूत भोपाल को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष हिंदी सॉफ्टवेयर सर्च इंजन, वेब डिजाइनिंग, डिजिटल भाषा प्रयोगशाला, प्रोग्रामिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल ऑडियो विजुअल एडिटिंग आदि में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इसी तरह वर्ष-2024 का राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया एवं वर्ष-2025 का सम्मान डॉ. वंदना मुकेश इंग्लैंड को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष अप्रवासी भारतीय के विदेश में हिंदी के विकास में किये गये अमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि वर्ष-2024 का राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस को एवं वर्ष-2025 का सम्मान पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका को दिया जाएगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष विदेशी मूल के उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने हिंदी भाषा एवं उसकी बोलियों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। वर्ष-2024 का राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल को एवं वर्ष- 2025 का डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष हिंदी में वैज्ञानिक, तकनीकी लेखन एवं पाठ्य पुस्तकों के लिए लेखन क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
वर्ष-2024 का राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान डॉ. के.सी. अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम को एवं वर्ष-2025 का डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष अहिंदी भाषी लेखकों और साहित्यकारों को लेखन सृजन से हिंदी की समृद्धि के लिए योगदान के लिए दिया जाता है।

Related posts

मुजफ्फरपुर:घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात,125 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त, उपभोक्ताओं में “खुशी की लहर”।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:शांति मेमोरियल ब्लड बैंक में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया बिहियाँ प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

जनता को न्याय मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी,बेतिया

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नीतीश राज अपराधी राज में तब्दील : भाकपा माले

rktvnews

Leave a Comment