RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:मेला क्षेत्र में सूचना सह सहायता केन्द्रों में प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता कर्मी सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का कर रहे निवर्हन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 31 सूचना सह सहायता केन्द्र, 03 बाइक दस्ता की टीम एवं 02 टोटो चौबिसों घंटे कार्यरत रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित सविधा मुहैया करायी जा सके। इसके अलावा मेला के दौरान बाबा नगरी आने वाले महिला श्रद्धालुओं के साथ बच्चों के सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 मातृत्व विश्राम गृह का निर्माण कराया गया है, जहां मातृत्व विश्राम गृह में सैनिटरी पैड, बच्चों के डायपर, बिस्कीट, दूध उपलब्ध कराया जाएगा एवं महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी इन केन्द्रों पर की जायेगी।
इसके अलावे सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सूचना-सह-सहायता कर्मियों द्वारा पूरे तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने अपने केंन्द्रों में कार्य किया जा रहा है ताकि बिछुड़े हुए कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया जा सके। इसके अलावे कांवरिया पथ एवं रूटलाईन में सभी कांवरियों के बीच जलार्पण संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाओं के साथ आवश्यक जानकारी लगातार प्रेषित की जा रही हैं। वहीं लगभग 7954 श्रद्धालुओं को अब तक सूचना सह सहायता केंद्र के माध्यम से उनके परिजनों से मिलाया गया है।

Related posts

रोजाना खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो आपको ये बात पता होनी चाहिए- डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:नव निर्मित मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए ज्ञानपुर में गाजा बाजा के साथ निकली कलश यात्रा।

rktvnews

भोपाल:हिन्दी साहित्य भारती मध्यप्रदेश का प्रथम उपवेशन सम्पन्न।

rktvnews

ज़िला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने आगामी पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर तीर्थयात्री को सुविधा प्रदान किये जाने हेतु किये जा रहे विभिन्न प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा निर्वाचन:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

आईआईसीए ने योग्य पेशेवरों की खोज करने वाले शीर्ष कॉरपोरेट नेताओं के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया, नई शासन पहल की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment