RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: बदलों बिहार महाजुटान में जिले से लाखों की संख्या में शामिल होंगे किसान – मजदुर, छात्र नौजवान:सुदामा प्रसाद

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 फरवरी। 2 मार्च 25 को गांधी मैदान में बादलो बिहार महाजुटान के सफलता को लेकर आज तीसरे दिन आरा सांसद का. सुदामा प्रसाद ने तरारी के कई गांवों में बैठक कर जनता से बड़ी संख्या पटना चले का आह्वान किया।
उन्होंने ने तरारी प्रखण्ड के बागर, सिकरहटा मुसहर टोली,सिकरहटा कला,मौआप कला, बिहटा, धनगवां, देव, कुरमुरी सहित दर्जनों गांव में बैठक किया।
इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुए सुदामा प्रसाद ने कहा है कि बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में डालने की मांग समेत हाशिए के समाज के उत्थान व न्यायपूर्ण जीवन के साथ मेहनतकशों व छात्र-नौजवानों के हक-अधिकार के व्यापक एजेंडा पर आयोजित यह महाजुटान बिहार के बदलाव-विकास के लिए संगठित आवाज को बुलंद करेगा और संघर्ष के नए दौर का आगाज होगा.
आगे उन्होंने कहा है कि संविधान व लोकतंत्र विरोधी भाजपा-आरएसएस ऐसी शक्तियां बिहार को पीछे की ओर ले जाने के लिए अधिकतम ताकत लगा रही है.इन ताकतों को शिकस्त देना संविधान व लोकतंत्र बचाने और बिहार को बदलाव की दिशा में ले जाने के लिए प्राथमिक व जरूरी कार्यभार है.
उन्होंने कहा कि बादलों बिहार महाजुटान में जिले से लाखों की संख्या में किसान – मजदुर, छात्र नौजवान,महिला, दुकानदार शामिल होंगे।

Related posts

छठ और मानव सभ्यता की पर्यावरणीय स्मृति।

rktvnews

भोजपुर:”बदलो बिहार महाजुटान”बिहार के बदलाव के संघर्ष को देगी ताकत:कुणाल

rktvnews

बिहार:भोजपुर : अभियुक्त व शराबी समेत तीन गये जेल।

rktvnews

भगवान को भाव, भक्ति और गुरू कृपा से प्राप्त किया जा सकता है: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

ओबीसी वित्त विकास आयोग के अध्यक्ष ने किया स्मार्टफोन वितरण शिविर का निरीक्षण, लाभार्थियों को बांटे स्मार्टफोन!इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत जिले में गुरुवार को 2522 लाभार्थियों को मिली सौगात।

rktvnews

रायपुर : श्री रामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राज्यपाल ने घरों एवं मंदिरों में उत्सव मनाने एवं दीप दान करने की अपील की।

rktvnews

Leave a Comment