RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: श्रद्धालुओं की सुखद अनुभूति संग वापसी हमारी जिम्मेदारी: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रेसवार्ता का आयोजन।

श्रावणी मेला के दौरान कुल 8,70,053 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण।

बाबा मंदिर से श्रावणी मेले के दौरान कुल 50,54,784.00 रूपये की आय।


उपायुक्त ने सभी के सहयोग से मेला के सफल संचालन व सफलता के विभिन्न आयामों को स्थापित करने की बात कही।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)17 जुलाई।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग की संयुक्त अध्यक्षता में आज आर एल सर्राफ स्थित अस्थाई मीडिया सेंटर में राजकीय श्रावणी मेला, 2025 से संबंधित प्रथम साप्ताहिक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर सभी को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी मीडिया संस्थानों का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कुल 564 मजिस्ट्रेट व पदाधिकारियों के अलावा 9650 पुलिस बल की संख्या में प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही 04 सीआरपीएफ की कम्पनी, 02 पुलिस अधीक्षक, सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं। आगे मेला में 101 स्थानों पर आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। साथ ही मेला में कार्यरत कुल चिकित्सकों की संख्या 81 एवं पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या 449 है। वहीं सामान्य एम्बूलेंस 24, 108 एम्बुलेंसों की संख्या 26 एवं जीप की संख्या 05 है। 25620 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी एवं 20188 मरीजों का चिक्तिसकीय ईलाज किया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि श्रावणी मेला, 2025 में 10.07.2025 से अब तक कुल 8,70,053 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है। साथ हीं शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से 14958 श्रद्धालु शामिल हैं। आगे उन्होंने बाबा मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 11.07.2025 से15.07.2025 तक बाबा मंदिर की कुल आय 50,54,784.00 रूपये रहे, जिसमें मंदिर के अन्य स्त्रोतों से आय भी शामिल है। साथ हीं मंदिर दान काउंटर से 00 ग्राम सोने का सिक्का 00, चाँदी का सिक्का 10 ग्राम का 81, चाँदी 05 ग्राम का सिक्का 00 अदद बिक्री की गई एवं शीघ्रदर्शनम कूपन से प्राप्त आय 60 प्रतिशत 38,89,080.00 रूपये है। वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी हेतु 765 सीसीटी कैमरा, 200 ए0आई0 कैमरा, व 10 ड्रॉन कैमरा कार्यरत हैं। वहीं इस श्रावणी मेला में ऑनलाईन चैट बोर्ड क्यू आर कोड से 113 प्राप्त शिकायतों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवासन हेतु 02 टेन्ट सीटी बनाये गये हैं, जिनमे कोठिया टेंट सीटी 1500 बेड की क्षमता व बाघमारा टेंट सीटी में 350 बेड की क्षमता के अलावा आध्यात्मिक भवन में 10,000 श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। आगे प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा मेला क्षेत्र में कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 34 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में 11.07.2025 से 15.07.2025 तक कुल 20,188 श्रद्धालुओं का ईलाज किया गया है, जिनमें से 13,666 पुरूष, 5,656 महिलाएँ एवं 566 बच्चे शामिल हैं। साथ हीं परिवहन विभाग द्वारा निबंधित व्यवसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 37,05,725.00 रुपये एवं वाणिज्य कर वसूली 01.07.2025 से 15.07.2025 तक 254.40 लाख रूपये की प्राप्ति हुई है। इसके अलावे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में 31 सूचना केन्द्र बनायें गऐ हैं, जहां 11,599 खोये-पाये कांवरियों को निबंधित किया गया है, जिनमें से 7621 कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया गया है। साथ हीं सूचना केन्द्रों में कुल 192, 3 बाईक उद्घोषक, 02 टोटो की प्रतिनियुक्ति के अलावा 06 सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बनाया गया है। वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में शिवधुन का संचालन एवं चल कांवरियां शिव के धाम थीम पर शिवलोक परिसर में भव्य प्रर्दशन का आयोजन किया गया है, जहां रोजाना 15-17 हजार लोगों का आगमन हो रहा है। वहीं राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान शिवगंगा व जलसार में 02 वाटर प्रोजेक्सन एण्ड लेजर शो, बाबा मंदिर व टॉवर हेतु 02 थ्री डी मैपिंग शो, 13 स्थलों पर वी0आर0 के माध्यम से बाबाधाम की पौराणिक कथा से संबंधित जानकारी देती है एवं 27 चिन्ह्ति स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सम्पूर्ण विडियो प्रस्तुत की जाती है। आगे उन्होंने जानकारी दी गयी कि विद्युत विभाग द्वारा अस्थायी विद्युत से कुल 17,29,41.00 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ हैं एवं 473 शिकायतों के अलाव 39 स्थलों पर विद्युत नियंत्रण कक्ष, 10 विद्युत शक्ति उपकेन्द्र व 02 आपाताकालीन दल प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही नगर निगम द्वारा 16.07.2025 तक कुल 40,13,500.00 रूपये का राजस्व का संग्रहण किया गया है। इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुग ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 21 अस्थाई ओपी एवं 13 यातायात ओपी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर बनाया गया है। साथ हीं एटीएस की टीम, बम डिस्पोजल की टीम, डॉग स्वाक्वायड, क्यूआरटी टीम, 43 पुलिस उपाधीक्षक 93 पुलिस निरिक्षक, 723 सहायक पुलिस निरीक्षक, 1093 सशस्त्र एवं विभिन्न पुलिस बटालियनों की प्रतिनियुक्ति मेला क्षेत्र में की गयी है। वहीं मंदिर परिसर इस हफ्ते कुछ मोबाईल बरामद किये गये हैं एवं कुछ पॉकेटमारों की गिरफ्तारी हुई है।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा श्रावण माह के शेष बचे 03 सोमवारी को लेकर जानकारी दी गयी कि बहुतायात संख्या में कांवरियों के आगमन होने की उम्मीद जतायी गई। ऐसे में जिला प्रशासन एवं पुलिस के सभी अधिकारी पहले के हीं तरह सभी जगहों पर मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों को पालन करेंगे। साथ हीं यहाँ आगन्तुक कांवरियों की सुविधा हेतु सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ली गई हैं। आगे उपायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी लय और सभी के सहयोग के साथ कार्य करते हुए मेला का सफल संचालन करने व सफलता के विभिन्न आयामों को स्थापित करने की बात भी कही गई।
प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पियुष सिन्हा, मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर, एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि व जनसम्पर्क कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

देवघर: नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक ने की उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

वैज्ञानिकों ने प्रकाश संबंधी लचीली बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर-नैनोकम्पोजिट फिल्में बनाईं।

rktvnews

ब्रीदिंग थ्रेड्स: भारत टेक्स 2025 में फैशन शो।

rktvnews

गार्ड अदला बदली समारोह का नही होगा 25 को आयोजन।

rktvnews

गरीबन के होली!

rktvnews

आँगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के सर्वागीण विकास पर ध्यान दें: उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी

rktvnews

Leave a Comment